{"_id":"573e13944f1c1bf957ac78b5","slug":"dhuna","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मर्दानी’ बनीं युवतियां, बाइक सवार मनचलों को धुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मर्दानी’ बनीं युवतियां, बाइक सवार मनचलों को धुना
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Fri, 20 May 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवकों को जमकर धुना, सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस युवकों को ले गई। बृहस्पतिवार की शाम मंडी समिति रोड पर दो युवतियां जा रही थीं।
इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए। अश्लील हरकत करते हुए दोनों युवकों ने पीछे से युवतियों के फोटो खींच लिए। यह देख युवतियों ने पीछा कर बाइक सवार दोनों युवकों को पकड़ लिया। दोनों युवतियां रानी लक्ष्मीबाई की तरह युवकों पर टूट पड़ीं। यह देख राहगीर भी आ गए। सभी ने मिलकर युवकों की खबर ली।
मौके पर काफी भीड़ लग गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों युवकों को पुलिस हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंची। कोतवाल शैलेंद्र प्रताप गौतम ने बताया कि यह मामला उनकी जानकारी में नहीं है।