फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Dharna of consumers of Didoli continues for the second day

Amroha News: दूसरे दिन भी जारी रहा डिडौली के उपभोक्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Dharna of consumers of Didoli continues for the second day
डिडौली (अमरोहा)।
विज्ञापन

बिजली कटौती के विरोध में शुक्रवार को शुरू हुआ उपभोक्ताओं का धरना शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। यहां पर उपभोक्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। कहा कि उपभोक्ताओं के धरने को 24 घंटे बीत गए है, लेकिन अभी तक विभाग के किसी भी अधिकारी ने कोई सुध नहीं ली।
डिडौली के मोहल्ला वर्मा कालोनी के उपभोक्ता फुंके हुए ट्रांसफार्मर को बदलवाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि पिछले डेढ़ माह से वर्मा कालोनी का ट्रांसफार्मर फुंका हुआ है। जिसको बदलवाने के लिए विभाग के छोटे अधिकारियों से लेकर डीएम तक प्रार्थना पत्र दे चुके हैं। लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। कई बार शिकायत करने के बावजूद कर्मचारी इस समस्या का समाधान करने की जहमत तो उठाना दूर की बात है। इस बात को सुनने तक को तैयार नहीं हैं। प्रदर्शन करने वालों में चमन सिंह, कासिम, संजीव कुमार, भूरा सिंह, सोमपाल सिंह, राजेश कुमार, बनवारी देवी, लाल कैलाश वर्मा, मुनेश देवी, देवेंद्री देवी, कल्लू , सोमपाल, शांति देवी, कश्मीरी देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बिजली आपूर्ति चालू कराने को सांसद से मिलें गाजी नगर के लोग

अमरोहा। बिजली आपूर्ति चालू कराने की मांग को लेकर मोहल्ला गाजी नगर के लोग सांसद कुंवर दानिश अली से मिले। सांसद ने जल्द ही आपूर्ति चलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को मोहल्ला गाजी नगर के तमाम लोग एकत्र होकर सांसद कुंवर दानिश अली से मिले और अपनी मांग का ज्ञापन देते हुए कहा कि वे कई वर्षों से बिना बिजली, पानी के रह रहे हैं। मोहल्ले में गलियां भी कच्ची हैं। वे कई बार बिजली आपूर्ति चालू कराने के लिए जेई बिजली विभाग से संपर्क कर चुके हैं मगर उनकी समस्या जस की तस है। उनकी मांग है कि मोहल्ले की सड़के पक्की कराकर बिजली आपूर्ति चालू कराने के लिए बिजली के खंभे लगाए जाए। सांसद ने जल्द ही समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया। सांसद से मिलने वालो में मुख्य रूप से सज्जाद अहमद, शकील अहमद, अशरफ, शहजाद, वसीम, सलमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article