फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Dhanora farmers have now cultivated cabbage crop as they are not getting the right price

Amroha News: सही दाम नहीं मिलने पर अब धनौरा के किसानों ने जोती गोभी की फसल

Sat, 15 Feb 2025 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 15 Feb 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Dhanora farmers have now cultivated cabbage crop as they are not getting the right price
धनौरा के दांडी गांव में गोभी की फसल की जुताई करते किसान। स्रोत : ग्रामीण
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

गोभी के सही दाम नहीं मिलने से किसान मायूस है। अमरोहा के बाद अब मंडी धनौरा के किसानों ने गोभी की फसल को ट्रैक्टरों से जोत दिया है।
गांव दांडी निवासी किसान चंदपाल सैनी ने करीब तीन बीघा भूमि पर लगाई गोभी की फसल व गांव मोहम्मपुर पटटी निवासी लाल सिंह ने भी अपनी फसल की ट्रैक्टर से जोताई कर दी। सब्जी उत्पाद किसानों ने बताया कि शादी-विवाह के सीजन में भी सब्जियों के सही दाम नहीं मिल पा रहे है।
मंडी धनौरा क्षेत्र के गांव कैसरा, मोहनपुर, शाहबाजपुर गुर्जर, नसीरपुर, इंदरपुर, धनौरी खुर्द, खाबड़ी, आजमपुर, आशिकपुरा, दांडी, पत्थरकुटी, रामपुर तगा, रमपुरा, मिठठनपुर, मुसल्लेपुर और मोहम्मदपुर पटटी सहित आदि गांवों में बड़े पैमाने पर सब्जियों की खेती होती है। इस बार फूलगोभी के रेट बाजार में लागत से बहुत कम मिल रहे हैं। थोक मंडी में फूलगोभी सिर्फ तीन रुपये किलो में बिक रही है।
विज्ञापन

किसानों को प्रति किलो एक रुपये भी नहीं मिल रहा है, जबकि लागत इससे कहीं ज्यादा आ रही है। ऐसे में किसान खुद की फसल को जोतने को मजबूर है। अब शुक्रवार को धनौरा के गांव दांडी निवासी किसान चंदपाल सैनी ने तीन बीघा खेत में लगाई गई गोभी की फसल की जोताई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा गांव मोहम्मपुर पटटी निवासी किसान लाल सिंह सैनी ने भी खुद ही अपनी फसल की जोताई कर दी। का कहना है कि फूलगोभी इस समय नुकसान का सौदा है। दोनों किसानों को कहना है कि शादी विवाह के सीजन में भी सब्जियों के उचित रेट नहीं मिल रहे है। मंडी में किसानों को प्रति किलो पर एक रुपये से भी कम मिल रहा है। जबकि गोभी की फसल तैयार करने में लागत और उसे तुड़वाकर मंडी में ले जाने का खर्चा इससे ज्यादा आता है।

25 से 60 पैसे प्रति किलो मिल रहा दाम

अमरोहा। सब्जी उत्पादक किसानाें के लिए इस बार गोभी की फसल घाटे का सौदा रही है। सही दाम न मिलने के कारण किसान मजबूरन अपने खेतो को उजाड़ रहे हैं। किसान जसपाल सिंह की मानें तो गोभी की फसल को तैयार करने में एक बीघा में करीब 11 हजार रुपये तक का खर्च आता है। लेकिन सब्जी तैयार होने के बाद बाजार में उसका सही दाम न मिलना किसानों की कमर तोड़ देता है। मुनाफा तो दूर, लागत भी निकल कर नहीं आती। किसानों को 25 से 60 पैसे प्रति किलो तक का दाम मिल रहा है, जबकि बाजार में सब्जी व्यापारी 10 से 12 रुपये प्रति किलो तक गोभी को बेच रहे हैं। दाम न मिलने के कारण खेतों में ही फसल खराब हो रही है। जिसके चलते किसान गोभी की फसल को उजाड़ रहे हैं।



-अधिक उत्पादन के कारण भी बाजार प्रभावित होता है। मांग के अनुरूप ही सब्जी उगाएं तो किसान लाभ पा सकते हैं।- डॉ. रामप्रवेश, कृषि उपनिदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed