फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   dhanaura ranger went to leave

जमीन पर कब्जा कराने में फंसेे तो ‘भागे’ धनौरा रेंजर

Fri, 20 Jan 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Fri, 20 Jan 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
dhanaura ranger went to leave
मंडावर क्षेत्र के ग्राम राजारामपुर के जंगल में खेतों में भरा गंगा का पानी। - फोटो : अमर उजाला
वन विभाग की चार हजार बीघे से ज्यादा जमीन पर कब्जा कराने में फंसने पर धनौरा रेंजर ड्यूटी से भाग रहे हैं। वह अप्रैल तक मेडिकल अवकाश पर चले गए हैं। डीएफओ के ड्यूटी ज्वाइन करने को कहने पर आने से इंकार कर दिया। रेंजर के 17 दिसंबर से मेडिकल अवकाश लेने के कारण जहां माफिया के कब्जे में चिन्हित जमीन खाली नहीं कराई जा रही है, वहीं विभागीय कार्य नहीं हो पा रहे हैं। डीएफओ ने मुख्य वन संरक्षक (बरेली) से नए रेंजर की तैनाती को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


अमर उजाला में जंगल की जमीन पर कब्जे की लगातार खबरें प्रकाशित हुईं थीं। दिसंबर माह के शुरुआत में आए अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक वीके सिन्हा ने रायवान दल्लीपुर, बस्तौरा खादर, रंपुरा खादर समेत कई स्थानों पर जाकर विभाग की जमीन पर कब्जा देखा था।
विज्ञापन


अफसरों को धनौरा तहसील क्षेत्र के गांवों में तकरीबन चार हजार बीघे जमीन पर अवैध कब्जा पाया गया था। रेंजर मोहम्मद इकबाल खां की संलिप्तता पाए जाने पर उन्होंने डीएफओ को रेंजर की चार्जशीट बनाने के साथ ही जमीन खाली कराने के निर्देश दिए थे। इधर खुद के फंसने पर तथा कार्रवाई से बचने के लिए धनौरा रेंजर 17 दिसंबर को 18 जनवरी तक मेडिकल अवकाश पर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल अवकाश खत्म होने पर डीएफओ मोहम्मद उमर खान ने रेंजर से ड्यूटी ज्वाइन करने को कहा, लेकिन रेंजर ने ड्यूटी ज्वाइन नहीं की, बल्कि फिर मेडिकल अवकाश ले लिया। इस बार उन्होंने तीन महीने का मेडिकल अवकाश लिया है। वह अप्रैल माह तक मेडिकल अवकाश पर रहेंगे। उन्होंने किसी को चार्ज भी नहीं सौंपा है। 

डीएफओ ने मुख्य वन संरक्षक (बरेली) अरविंद कुमार गुप्ता को पत्र लिखकर दूसरे रेंजर की तैनाती कराने की मांग की है। कहा है कि धनौरा रेंजर के 17 दिसंबर से अप्रैल तक मेडिकल अवकाश पर चले जाने के कारण न तो वन विभाग की जमीन खाली कराई जा रही है और न ही माफिया पर कार्रवाई। विभागीय कार्य भी नहीं किए जा रहे हैं।

विभाग की चार हजार बीघे जमीन पर कब्जे में धनौरा रेंजर की संलिप्तता पाए जाने पर चार्जशीट बन गई है। वह कार्रवाई व जमीन खाली कराने से बचने के लिए 17 दिसंबर को 18 जनवरी तक मेडिकल पर चले गए। मेडिकल अवकाश समय खत्म होने के बाद भी ड्यूटी ज्वाइन नहीं कर रहे हैं। अब अप्रैल माह तक मेडिकल अवकाश पर चले गए। नए रेंजर की तैनाती के लिए मुख्य वन संरक्षक (बरेली) को लिखा है।-मोहम्मद उमर खान प्रभागीय वन अधिकारी।


धनौरा रेंजर के लंबे समय तक मेडिकल अवकाश पर जाने की जानकारी नहीं है। वह जाकर देखेंगे। किसी दूसरे को चार्ज दिया जाएगा। रही बात विभागीय कार्रवाई से बचने की, विभाग की जमीन पर कब्जा कराने में संलिप्तता पाई गई है तो बचना संभव नहीं है। उन पर जरूर कार्रवाई होगी। -अरविंद कुमार गुप्ता मुख्य वन संरक्षक(बरेली)। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed