फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   fire

शॉर्ट सर्किट से ढाबे में भड़की आग 

Sat, 02 Apr 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा Updated Sat, 02 Apr 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
fire
आग लगी
आनन-फानन में फैक्ट्री से पानी लेकर आग पर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सूचना पर पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। नेशनल हाईवे पर ग्राम नाईपुरा काशीराम कालोनी निवासी कपिल शर्मा पुत्र हेमचंद का गांव के पास ही रौनक फैक्ट्री के सामने साईं ढाबा है। शुक्रवार की दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे शार्ट सर्किट से ढाबे में पीछे से आग लग गई।
विज्ञापन


ढाबा संचालक और ढाबे पर मौजूद कारीगरों के शोर मचाने पर पास पड़ोस के दुकानदार दौड़ कर मौके पर पहुंच गए। वहीं कुछ लोग आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। लेकिन पल भर में आग ने विकराल रूप ले लिया। दमकल भी बुला ली गई। दमकल अभी पानी की बौछार छोड़ कर आग बुझाने में जुटी हुई थी। इसी बीच पानी खत्म हो गया। इससे आग ढाबे से सटे आसिफ पुत्र आबिद निवासी गांव सिहाली जागीर की कबाड़ी की दुकान में भी फैलने लगी। आनन-फानन में रौनक फैक्ट्री से पानी लेकर करीब करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन


ढाबा संचालक ने किसी के द्वारा आग लगाने का अंदेशा जाहिर करते हुए पुलिस बुला ली। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। ढाबा संचालक ने बताया कि गल्ले में रखे दो हजार रुपये, दो तख्त, 12 कुर्सी, डिश छतरी, टीवी समेत सबकुछ जल कर खाक हो गया। करीब ढाई लाख का नुकसान हुआ है। थानाध्यक्ष उपेंद्र यादव ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की है। शॉर्टसर्किट से आग लगी है। इस मामले में तहरीर भी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed