फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Devotees took bath in Ganga in Brajghat and Tigri

Amroha News: श्रद्धालुओं ने ब्रजघाट और तिगरी में किया गंगा स्नान

Sun, 23 Jun 2024 05:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 23 Jun 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
Devotees took bath in Ganga in Brajghat and Tigri
गजरौला (अमरोहा)। ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने ब्रजघाट व तिगरी गंगा में स्नान कर पुण्य कमाया। सुबह से ही गंगा तट पर उमड़े श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाने के बाद गंगा किनारे धार्मिक अनुष्ठान कराए। पुरोहितों को दान दक्षिणा देकर तृप्त किया।
विज्ञापन


शनिवार को ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा होने के कारण तिगरी व ब्रजघाट में स्नान करने के लिए तड़के से ही श्रद्धालु उमड़ने लगे। सूरज की किरण निकलने से पहले ही हजारों श्रद्धालुओं ने हर हर गंगे के उदघोष संग पतित पावनी में डुबकी लगाई। हर हर गंगे के उद्घोष से ब्रजघाट व तिगरी गंगा तट गूंज उठा। स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने गंगा जल में फूल प्रसाद अर्पण किए। धूप दीप नैवेद्य से गंगा मैया का पूजन कर घर में सुख समृद्धि की कामना की। स्नान करने के बाद पतित पावनी के तट पर श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान कराए। पुरोहितों को दान दक्षिणा देकर तृप्त किया। ब्रजघाट व तिगरी में तड़के शुरू हुआ गंगा जल में श्रद्धालुओं के स्नान का सिलसिला काफी देर तक चलता रहा। तिगरी निवासी पंडित गंगा शरण का कहना है कि कुछ लोगों ने शुक्रवार को भी पूर्णिमा मान कर स्नान किया था, लेकिन असलियत में पूर्णिमा शनिवार को होने के कारण श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में स्नान कर पुण्य कमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed