फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Devotees take a dip in the Ganges on Bhado Amavasya

भादो अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Devotees take a dip in the Ganges on Bhado Amavasya
भादो अमावस्या को हजारों श्रद्धालुओं ने पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। स्नान के बाद धार्मिक अनुष्ठान कराए। श्रद्धालुओं के स्नान के कारण ब्रजघाट में गंगा पुल पर वाहन रेंग-रेंग कर गुजरे। सुबह तड़के से दस बजे तक कई दफा जाम की स्थिति बनी। जिससे राहगीरों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार को भादो माह की अमावस्या पर भोर होने से पहले ही श्रद्धालुओं ने ब्रजघाट व तिगरी गंगा में डुबकी लगाने का सिलसिला शुरू कर दिया। श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। हर हर गंगे के उद्घोष संग गंगा में स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद वितरण किया। पुरोहितों को दान दक्षिणा देकर तृप्त करने के बाद धार्मिक अनुष्ठान कराए। अमावस्या पर भोर होने से पहले शुरू हुआ गंगा स्नान का सिलसिला सुबह देर तक गंगा में स्नान का क्रम चलता रहा। श्रद्धालुओं के वाहनों में सवार होने के कारण ब्रजघाट गंगा पुल पर जाम की स्थिति बनी रही, जिसके कारण वाहन रेंग-रेंग कर गुजरे और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। थाना प्रभारी राजेश कुमार तिवारी का कहना है कि ब्रजघाट पुल पर सुबह वाहन रेंग रेंग कर गुजरे थे। जाम नहीं लगा था। दस बजे तक यातायात ने अपनी गति पकड़ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed