फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Devotees started arriving on the banks of the Ganga, more than 50 tractors arrived.

Amroha News: गंगा तट पर होने लगी श्रद्धालुओं की आमद, 50 से ज्यादा ट्रैक्टर पहुंचे

Sat, 25 Oct 2025 02:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 25 Oct 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Devotees started arriving on the banks of the Ganga, more than 50 tractors arrived.
गजरौला। तिगरी मेले में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया है। शुक्रवार को 50 से ज्यादा ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में लोग गंगा मैया के जयकारे लगाते हुए परिवार के साथ पहुंचे। शाम तक लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। उधर, मेले में झूले, हिंडोले व मौत का कुआं सहित अन्य मनोरंजन के साधन भी लग चुके है तो कुछ का काम अंतिम चरण में है। प्रशासन की ओर से भी गंगा के तट पर तंबू लगा दिए गए है।
विज्ञापन


गंगा किनारे लगने वाले आस्था और श्रद्धा के प्रतीक तिगरी मेले की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। इस बार इस मेले का आगाज 28 अक्तूबर से होगा। हालांकि, प्रशासनिक स्तर पर मेले का शुभारंभ देवोत्थान एकादशी पर होगा। पांच नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर मुख्य स्नान होगा। मेला छह नवंबर तक चलेगा।
विज्ञापन




उधर, दीपावली व भैयादूज का त्योहार संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं ने मेले का रुख कर दिया है। शुक्रवार को मेले में श्रद्धालुओं के 50 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉली पहुंच गए। परिवार सहित आए श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली में जरूरी सामान लादकर लाए हैं। पूर्व ब्लॉक प्रमुख मंजू चौधरी, बसपा नेता कामेंद्र सिंह, नागेंद्र सिंह, नेमपाल सिंह आदि श्रद्धालु परिवार समेत मेले में पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने शिविर लगाने के लिए खुद रुपये खर्च कर स्थल की जुताई कराई और समतल कराया। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली से सामान को उतार कर तंबू तैयार किए। उपरोक्त सभी श्रद्धालुओं का कहना है कि इस बार मेले में श्रद्धालुओं के लिए किए गए इंतजाम नाकाफी हैं। उनका आरोप है कि जिधर किसानों और ग्रामीण अंचलों के लोगों के शिविर लगाए जा रहे हैं, उधर नमी अधिक है। दलदल में वाहन फंस रहे हैं। अच्छा और उपयुक्त स्थान पुलिस एवं प्रशासन ने अपने लिए घेर लिया।

सीपीया घाट पर मेले की तैयारियां शुरू

मंडी धनौरा। खादर क्षेत्र के गंगा से सटे गांव सीपीया पर हर साल कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले मेले की तैयारियां शुरू हो गई है। शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक ने मेला कमेटी के अध्यक्ष के साथ मेला स्थल का निरीक्षण किया। कार्तिक पूर्णिमा पर यहां दो लाख से अधिक श्रद्धालु डुबकी लगाते हैं। सीपीया घाट पर लगने वाले मेले के लिए रास्ते तैयार किए जा रहे हैं। मेला कमेटी के अध्यक्ष चांद गिरी महाराज ने बताया कि तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार गंगा की धार दूसरी ओर होने से मेले के लिए काफी जगह मिली है। इस मेले में बिजनौर जिले के दर्जनों गांवों के लोग भी आते हैं। प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र कुमार ने बताया कि मेला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ मिलकर सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गई। गंगा के जलस्तर की माप कराई गई। मेला कमेटी के अध्यक्ष चांद गिरी महाराज ने डीएम से मेले में आर्थिक सहयोग की अपील की है। इस दौरान ग्राम प्रधान हरिश्चंद, राजीव यादव, सतपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed