अमरोहा। श्री रामायण संकीर्तन मंडल की ओर से भगवान श्री गणेश के जन्मोत्सव पर राधा रमण मंदिर में भगवान श्री गणेश का पंचामृत से स्नान कराया गया। इसके बाद गणपत का शृंगार किया। इसके बाद गणेश चालीसा का पाठ और आरती कर मोदक का भोग लगाया। इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया।
सायं काल भजन संध्या में प्रदीप भटनागर, पवन कौशिक, कमल किशोर, सुधीर अग्रवाल ने भजन सुनाकर भक्तों को झूमने को विवश कर दिया। प्रदीप भटनागर ने जय हो जय हो तुम्हारी जी गणपति, गणपति बप्पा मोरिया सुनाया। पवन कौशिक ने जय गणेश देवा प्रभु जय गणेश देवा, सुधीर अग्रवाल ने अगले वर्ष फिर आना आदि भजन सुनाकर समा बाध दिया। इस दौरान प्रतुल शर्मा, आशुतोष त्रिवेदी, पवन कौशिक, संतोष लशकरी, प्रदीप भटनागर, प्रभात गोले, मुकेश रस्तोगी, डॉ. अनिल रायपुरिया, अनिल गौतम, उमेश पाठक, विजय टंडन, अनिल गौतम, दाऊ दयाल शर्मा, संदीप गुप्त, राजवीर यादव, अनिल माहेश्वरी, प्रभात गोले, कौशल शर्मा, अनिल टंडन, दीपक टंडन आदि रहे।