फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Devotees became emotional after hearing the incident of birth anniversary of Shri Krishna.

Amroha News: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Devotees became emotional after hearing the incident of birth anniversary of Shri Krishna.
गजरौला। नॉर्दर्न इंडिया पब्लिक स्कूल में श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन कथा व्यास पंडित शिवाकांत महाराज ने राजा बलि और भगवान विष्णु के वामन अवतार का प्रसंग सुनाया। कहा कि राजा बलि का अभिमान दूर करने के लिए भगवान विष्णु ने वामन अवतार लेकर तीन पग में धरती, आकाश, पाताल को नाप उसका अभिमान नष्ट कर दिया। इसलिए मनुष्य को धन, संपदा और ऐश्वर्य का अभिमान नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन


हाईवे किनारे स्थित स्कूल में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा चल रही है। सोमवार को कथा के चौथे दिन कथा व्यास ने कथा सुनाते हुए कहा कि असुरों के राजा बलि का अभिमान नष्ट करने के लिए भगवान विष्णु ने वामन अवतार लिया। भगवान श्रीराम की कथा सुनाते हुए कहा कि भगवान विष्णु ने अयोध्या में राजा दशरथ के घर राम के रूप में अवतार लेकर राक्षसों का संहार किया। इसके बाद कथा व्यास ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव प्रसंग सुनाया। कहा कि कंस के अत्याचार से सब दुखी थे। उसके शासन में धार्मिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध था। पृथ्वी की गुहार लगाने व देवताओं की विनती पर भगवान विष्णु ने कंस के कारागार में बंद देवकी के गर्भ से जन्म लिया। नंदोत्सव का प्रसंग सुनाया।
विज्ञापन

कथा व्यास से भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव व नंदोत्सव सुन श्रोता भावविभोर हो गए। इस मौके पर स्कूल चेयरमैन राकेश मोहन गर्ग, सुधा रानी गर्ग, डॉ. अनुराग गर्ग, डॉ. रीना गुप्ता, राजकुमार अग्रवाल, हरेंद्र सिंह, विनय अग्रवाल आदि ने धर्म लाभ कमाया। कथा व्यास ने बताया कि मंगलवार को श्रीकृष्ण की बाल लीला, गोवर्धन पूजन की कथा सुनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed