फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   devotee of lord shiva coming at brajghat in amroha

अमरोहा के ब्रजघाट पर उमड़ने लगे कांवड़ियों के जत्थे

Sun, 05 Aug 2018 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गजरौला।
ब्यूरो/अमर उजाला,गजरौला। Updated Sun, 05 Aug 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
devotee of lord shiva coming at brajghat in amroha
गजरौला में ब्रजघाट पर आया कांवड़ियों का जत्था। - फोटो : amar ujala
कल सोमवार है। जिस पर शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों के जत्थों का शनिवार शाम से ही ब्रजघाट में आने का सिलसिला शुरू हो गया है। कांवड़ियों ने गंगाजल लेकर अपनी मंजिल की ओर कूच किया। हाईवे पर भगवान भोलेनाथ की जय जयकार करते हुए कांवड़ियां बढ़ते चले।
विज्ञापन

शनिवार को ब्रजघाट से कांवड़ियों में गंगाजल लिया और निकल पड़े अपने मंजिल की ओर। ब्रजघाट पर कांवड़ियों की काफी भीड़ देखने को मिल रही है। इन दिनों गंगा का तट भी शिवम्य हो गया है। ओम नमों शिवाय के साथ कांवड़ियों ने गंगा में स्नान किया और जल लेकर निकल पड़े। सावन के सोमवार को शिवभक्त कांवड़ में गंगाजल लाकर अभिषेक करते हैं। शनिवार को मुरादाबाद और रामपुर जिले के शिवभक्त गजरौला से निकले। हालांकि, अभी कांवड़ियों का सैलाब नहीं उमड़  रहा है। सावन के तीसरे सोमवार से भीड़ बढ़नी शुरू होगी। आखिरी रविवार को भीड़ सबसे ज्यादा हो जाएगी। उधर, भगवान भोलेनाथ के जयकारों की गूंज रही है। जयकारा बोलकर कांवड़ियां एक दूसरे में ऊर्जा का संचार कर देते हैं। थके हुए कदमों के साथ ही उत्साह में कांवड़िये आगे बढ़ते               दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed