फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   device

किसान के घर गिरा गुब्बारे में बंधा यंत्र, ग्रामीणों में हड़कंप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
device
नौगांवा सादात (अमरोहा)। नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव मधुआ मिलक माफी में शुक्रवार दोपहर किसान के घर आसमान में उड़ रहे गुब्बारे से बंधा सफेद रंग का यंत्र गिर पड़ा। यंत्र दो हिस्सों में गिरा। एक में गुब्बारा बंधा था। जबकि दूसरे में कोई डिवाइस थी। जिसे लेकर ग्रामीणों में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए बम निरोधक दस्ता बुलाकर जांच कराई। इसके बाद यंत्र को सील कर अपने कब्जे में लिया। पुलिस इसे मौसम विभाग का छोड़ा गया गुब्बारा मान रही है। तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव मधुआ मिलक माफी में किसान कुंवरपाल का परिवार रहता है। शुक्रवार दोपहर परिवार के लोग घर में थे। तभी सफेद रंग का एक गुब्बारा उनके घर के आंगन में आकर गिरा। उसमें सफेद रंग की एक इलेक्ट्रानिक डिवाइस लगी हुई थी। जिसे देख कर कुंवरपाल सिंह और परिजन सहम गए। वह शोर मचाते हुए घर से बाहर भागे। थोड़ी ही देर में किसान के घर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर मूंढ़ाखेड़ा चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और घर में किसी को जाने से मना कर दिया। उसके बाद उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई। किसी अनहोनी की आशंका के मद्देनजर बम निरोधक दस्ता बुलाकर मामले की जांच कराई गई। प्राथमिक जांच में गुब्बारा में लगी डिवाइस सामान्य डिवाइस निकली। पुलिस ने सील कर यंत्र को कब्जे में ले लिया। हालांकि देर शाम तक उसे जांच के लिए किसी लैब में नहीं भेजा जा सका है। पुलिस का मानना है कि संभवत यह मौसम विभाग द्वारा छोड़ा गया गुब्बारा है। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि गुब्बारा और डिवाइस कब्जे में लेकर सील कर दिए गए हैं। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार इसकी जांच कराई जाएगी। संभवत मौसम की जानकारी के लिए यह डिवाइस गुब्बारा की मदद से छोड़ी गई थी।
विज्ञापन

गांव में साढ़े तीन घंटे मची रही खलबली
अमरोहा। आसमान से गिर उपकरण को लेकर गांव मधुवा मिलक माफी में करीब साढ़े तीन घंटे तक खलबली मची रही। डर और दहशत के बीच ग्रामीणों में यंत्र कौतूहल का विषय बना रहा। हर कोई यंत्र को देखने के लिए उत्साहित दिखा। किसान कुंवर पाल के घर शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे अचानक गुब्बारे में बंधा यंत्र गिर गया। जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस पहुंच गई। बम निरोधक दस्ते ने जांच के बाद शमा साढ़े चार बजे पुलिस यंत्र को लेकर चली गई। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरने पर तेज आवाज हुई, घर से बाहर निकले लोग
अमरोहा। किसान कुंवर पाल के भाई शिक्षा मित्र भंवर पाल ने बताया कि दोपहर के वक्त भाई का परिवार घर में था। तभी अचानक गुब्बारे से बंधा यंत्र उनके आंगन में गिरा। यंत्र के गिरने से तेज आवाज हुई। जिसे सुनकर परिवार के सदस्य घर से बाहर निकल पड़े। उनका कहना है कि अगर किसी के उपर गिरता तो वह घायल भी हो सकता था।

चमक रहा था यंत्र
अमरोहा। ग्रामीणों के मुताबिक उपकरण सफेद रंगा था। जो काफी चमक रहा था। गिरने से हुई आवाज से यंत्र के भारी होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल ग्रामीणों के बीच दिन भर यंत्र चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed