फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Devendra Nagpal trapped in distributing cap pamphlets to children, FIR registered

बच्चों को टोपी-पंफलेट बांटने में फंसे देवेंद्र नागपाल, एफआईआर दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Devendra Nagpal trapped in distributing cap pamphlets to children, FIR registered
चुनाव प्रचार के दौरान बच्चों को टोपी-पंफलेट बांटने के आरोप में रजबपुर थाना की पुलिस ने नौगांवा सादात विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी देवेंद्र नागपाल पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उन पर बगैर अनुमति दस वाहनों से प्रचार करने का भी आरोप है। पुलिस ने यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर की है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र नागपाल का एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें वो घोसीपुरा गांव के पास बच्चों को टोपी और पंफलेट बांटते हुए दिख रहे है। इसके साथ ही उनके प्रचार के लिए निकले काफिले में वाहनों की संख्या अनुमति से अधिक थी। वीडियो की जांच के बाद रजबपुर थाने में तैनात दरोगा कुसुमपाल की तहरीर के आधार पर पुलिस ने देवेंद्र नागपाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 और 171 एफ के तहत रिपोर्ट कर ली है। इस चुनाव में देवेंद्र नागपाल के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की दूसरी रिपोर्ट है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि दरोगा कुसुमपाल की तहरीर पर आईपीसी की धारा 188 और 171-एफ के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। 171एफ धारा किसी भी चुनाव में असम्यक् असर डालने के आरोप में लगाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed