फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Development work will be done in the factory area from one crore 23 lakhs

एक करोड़ 23 लाख से फैक्टरी इलाके में होंगे विकास कार्य

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Development work will be done in the factory area from one crore 23 lakhs
नगर पालिका फैक्टरी इलाके में एक करोड़ 23 लाख रुपये से विकास कार्य कराएगी। सड़क का निर्माण कराने के साथ ही जलनिकासी के लिए नाला बनवाया जाएगा। रोशनी के लिए अलग से ट्रांसफार्मर लगवाने के बाद 45 विद्युत खंभे लगाए जाएंगे और उन पर एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। रोशनी पर पालिका 29 लाख रुपये खर्च करेगी।
विज्ञापन

औद्योगिक इकाइयों से नगर पालिका को टैक्स के रूप में भारी भरकम रकम मिलती है। वित्तीय वर्ष 2020-21 में पालिका को औद्योगिक क्षेत्र से दो करोड़ 10 लाख रुपये मिले। हालांकि वित्तीय वर्ष 21-22 और 22-23 का औद्योगिक इकाइयों पर पालिका का दो करोड़ रुपये का टैक्स बकाया भी है। पालिका स्वकर प्रणाली के तहत फैक्टरी संचालकों पर भुगतान का दबाव बना रही है, जबकि उद्यमी मेंटीनेंस चार्ज वसूलने की मांग कर रहे थे। हालांकि बाद में स्वकर प्रणाली के तहत वसूली पर सहमति बन गई। औद्योगिक इकाइयों से मिले टैक्स की रकम से विकास कार्य कराने के लिए एक समिति गठित है। डीएम समिति के अध्यक्ष, एसडीएम धनौरा, क्षेत्रीय प्रबंधक यूपी सीडा बरेली, इंडस्ट्रियल वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधि समिति के सदस्य हैं। इसके अलावा नगर पालिका गजरौला के ईओ समिति के सदस्य और सचिव होते हैं।
विज्ञापन

समिति की सोमवार को डीएम की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में औद्योगिक इकाइयों से टैक्स के रूप में दो करोड़ रुपये से विकास कराने को हरी झंडी मिल गई। जिसमें एक करोड़ 23 लाख रुपये से फैक्टरी इलाके में सड़क निर्माण कराने का निर्णय लिया गया। नाला निर्माण के साथ रोशनी के लिए पालिका 29 लाख रुपये खर्च करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ डॉक्टर ब्रजेश कुमार ने बताया कि फैक्टरी इलाके में एक करोड़ 23 लाख से विकास कार्य जल्द ही शुरू हो जाएंगे। 15 दिन में टेंडर प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके अलावा इंद्रा चौक पर बड़ी स्क्रीन लगाने पर भी सहमति बन गई। स्क्रीन में गजरौला नगर का पूरा विवरण सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed