{"_id":"6aff54a4ccda5aa7b70ca3a0","slug":"voters-will-now-learn-the-process-of-voting-using-evms-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-178227-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अब ईवीएम से मतदान की प्रक्रिया सीखेंगे मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अब ईवीएम से मतदान की प्रक्रिया सीखेंगे मतदाता
विज्ञापन
अमरोहा। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत निर्वाचन विभाग 20 नवंबर से ईवीएम और वीवीपैट जागरूकता अभियान शुरू करेगा। जिला मुख्यालय और तहसीलों में बने प्रदर्शन केंद्र एक माह तक चलेंगे। यहां लोग खुद ईवीएम का बटन दबाकर मतदान प्रक्रिया समझ सकेंगे।
बृहस्पतिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नितिन गौड़ की मौजूदगी में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के सामने कलक्ट्रेट स्थित ईवीएम वेयरहाउस खोला गया। यहां से नियमानुसार ईवीएम और वीवीपैट मशीनें निकालकर उपजिलाधिकारियों और रिटर्निंग अधिकारियों को उपलब्ध कराई गईं।
जनपद स्तरीय केंद्र कलक्ट्रेट और तहसील स्तरीय केंद्र तहसील कार्यालयों में बनाए गए हैं। भारत निर्वाचन आयोग के ईवीएम मैनुअल के अनुसार इनका संचालन होगा। प्रत्येक केंद्र पर दो कर्मचारी लोगों को मतदान प्रक्रिया समझाएंगे। अभियान के बाद मशीनें संबंधित तहसील के अस्थायी स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखी जाएंगी।
विज्ञापन
........
21 और 22 नवंबर को चलेगा विशेष अभियान दिवस
अमरोहा। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण शुरू हो गया है। 17 नवंबर को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन हो चुका है। नाम जुड़वाने और संशोधन के लिए 16 दिसंबर 2026 तक दावे-आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। इनका निस्तारण 28 दिसंबर तक होगा और अंतिम सूची चार जनवरी 2027 को प्रकाशित होगी।
नाम शामिल कराने के लिए प्रारूप-6, प्रवासी भारतीयों के लिए प्रारूप-6क, नाम पर आपत्ति के लिए प्रारूप-7 और संशोधन, मतदाता पहचान पत्र बदलने, दिव्यांग मतदाताओं के चिन्हांकन व निवास परिवर्तन के लिए प्रारूप-8 भरना होगा। 21, 22, 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान दिवस आयोजित होंगे। इन दिनों प्रारूप-6 जमा कर नाम जुड़वाया जा सकेगा।
जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में 916 मतदान केंद्र और 1625 मतदेय स्थल हैं। इनमें धनौरा में 253 केंद्र व 421 मतदेय स्थल, नौगावां सादात में 284 केंद्र व 416 मतदेय स्थल, अमरोहा में 153 केंद्र व 366 मतदेय स्थल और हसनपुर में 226 केंद्र व 422 मतदेय स्थल हैं। जिले में कुल 12,61,699 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 6,76,134 पुरुष, 5,85,534 महिलाएं और 31 तृतीय लिंग के मतदाता हैं।