{"_id":"6aff53380de522ed3002abb2","slug":"from-today-until-the-23rd-a-gathering-of-melody-rhythm-and-devotion-will-unfold-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-178196-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिगरी गंगा मेला : आज से 23 तक सजेगी सुर, लय और भक्ति की महफिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिगरी गंगा मेला : आज से 23 तक सजेगी सुर, लय और भक्ति की महफिल
विज्ञापन
तिगरी धाम। तिगरी गंगा मेले में इस बार श्रद्धालुओं को गंगा स्नान और धार्मिक आयोजनों के साथ सुर, लय और संगीत की भी शानदार सौगात मिलेगी। मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा जारी कर दी गई है। आज से 23 नवंबर तक चार दिवसीय आयोजन में लोककला, शास्त्रीय नृत्य, भक्ति संगीत और बॉलीवुड की प्रस्तुतियां दर्शकों को आकर्षित करेंगी। प्रतिदिन शाम को गंगा आरती और दीपदान के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज होगा।
डीएम डॉ. नितिन गौड़ ने बताया कि 20 नवंबर को शाम 5:30 से 6:30 बजे तक गंगा आरती और दीपदान होगा। इसके बाद ब्लू बर्ड्स इंटरनेशनल कॉलेज धनौरा, इंडियाज गॉट टैलेंट की इशिता विश्वकर्मा, मथुरा के श्री गीत कृष्ण और अमरोहा की कथक नृत्यांगना तेजस्विनी शिव-दुर्गा नृत्य नाटिका प्रस्तुत करेंगी। धीरेंद्र कुमार पांडे की प्रस्तुति भी होगी। 21 नवंबर को दोपहर एक से चार बजे तक भागवत कथा प्रवचन होगा। इसके बाद विभिन्न विद्यालयों के कार्यक्रम होंगे।
शाम को केजीहीपॉपर्स, बॉलीवुड गायक कुलदीप चौहान, जतिन निगम, एंकर दिव्यांशी गौरी और ऐश्वर्या वर्मा मंच पर प्रस्तुति देंगे। 22 नवंबर को स्कूलों और संस्थानों की प्रस्तुतियों के बाद सारेगामा विजेता हेमंत बृजवासी अपनी गायकी से समां बांधेंगे। लखनऊ की रंगारंग संस्था, रुचि बलूनी की रामायण आधारित प्रस्तुति और मुरारी लाल तिवारी भी कार्यक्रम का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन
23 नवंबर को समापन समारोह में हरियाणवी गायक अजय हुड्डा और राहुल जी की प्रस्तुतियां होंगी। जुगनू जादूगर का मायाजाल और मथुरा के दीपक शर्मा के रास व भजन कार्यक्रम के खास आकर्षण रहेंगे। चारों दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए मेले में धार्मिक आस्था के साथ मनोरंजन का रंग भी देखने को मिलेगा।