{"_id":"6aff55151283cd6d6e07192a","slug":"devotthan-ekadashi-is-today-wedding-music-will-soon-resound-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-178238-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: देवोत्थान एकादशी आज, गूंजेंगी शहनाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: देवोत्थान एकादशी आज, गूंजेंगी शहनाइयां
विज्ञापन
अमरोहा। देवोत्थान एकादशी के साथ ही शुक्रवार 20 नवंबर से शादी-विवाह के शुभ कार्य शुरू हो जाएंगे। चार महीने से मांगलिक कार्यों पर लगी रोक हटने के साथ ही जिले में शहनाइयों की गूंज सुनाई देने लगेगी। शादी का सीजन शुरू होने से बाजारों में भी रौनक बढ़ने की उम्मीद है। सराफा, कपड़ा, फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक बाजार में खरीदारी तेज होने की संभावना है। कारोबारियों ने भी इस बार अच्छे कारोबार की उम्मीद जताई है।
पंडित दीपक शर्मा के मुताबिक, देवोत्थान एकादशी से भगवान विष्णु योग निद्रा से जागृत होते हैं। इसके साथ ही विवाह सहित अन्य मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है। नवंबर में विवाह के लिए 21, 24, 25 और 26 नवंबर को शुभ मुहूर्त हैं। इसके बाद दिसंबर में 2, 3, 4, 5, 6, 11 और 12 दिसंबर को विवाह के शुभ योग बन रहे हैं।
उन्होंने बताया कि 16 दिसंबर 2026 को सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करने के साथ खरमास शुरू हो जाएगा। इसके चलते विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों पर फिर से विराम लग जाएगा। नए साल 2027 में 18 जनवरी से विवाह के शुभ मुहूर्त दोबारा शुरू होंगे। विवाह सीजन शुरू होने का असर बाजारों में भी दिखाई देने लगा है। लोग शादी की तैयारियों के लिए खरीदारी की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
सराफा कारोबारी शार्दूल अग्रवाल ने बताया कि इस बार विवाह सीजन में अच्छे कारोबार की उम्मीद है। लोग अपनी जरूरत और बजट के अनुसार सोने-चांदी के आभूषण खरीदते हैं। वहीं, कपड़ा कारोबारी मनोज टंडन ने बताया कि शादी-विवाह के दौरान दूल्हा-दुल्हन के कपड़ों के साथ ही परिवार और रिश्तेदारों के लिए भी कपड़ों की खरीदारी होती है। शादी के आयोजन से जुड़े अन्य कारोबारियों को भी सीजन में अच्छी बिक्री की उम्मीद है। इससे बाजार में रौनक बढ़ने के साथ ही कारोबार को गति मिलेगी।