Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The fair will feature a glimpse of Neem Karoli Dham, while the 'Bhasma Aarti' of Mahakal will also be a major attraction.

Amroha News: मेले में होंगे नीब करौरी धाम के दर्शन, महाकाल की भस्म आरती भी बनेगी आकर्षण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
The fair will feature a glimpse of Neem Karoli Dham, while the 'Bhasma Aarti' of Mahakal will also be a major attraction.
तिगरी धाम। मेले में इस बार श्रद्धालुओं को गंगा स्नान और धार्मिक आयोजनों के साथ देश के प्रसिद्ध तीर्थस्थलों के दर्शन का भी सौभाग्य मिलेगा। मेले में नीब करौरी धाम की मनमोहक झांकी सजाई जाएगी। वहीं भगवान महाकाल की भस्म आरती के दर्शन भी श्रद्धालु कर सकेंगे। इसके लिए श्रद्धालुओं को न तो नैनीताल स्थित कैंची धाम जाने की जरूरत होगी और न ही उज्जैन पहुंचना पड़ेगा।
विज्ञापन

महाभारत काल से आयोजित हो रहा तिगरी गंगा मेला आस्था, श्रद्धा और मनोरंजन का संगम है। यहां सुबह श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित करते हैं तो दिनभर मेले में झूलों, खेल-तमाशों और अन्य मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लेते हैं। इस बार मेले को धार्मिक दृष्टि से और खास बनाने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन

मुरादाबाद निवासी राहुल को नीम करौली धाम की झांकी प्रस्तुत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह 23 नवंबर की रात अपनी 15 सदस्यीय मंडली के साथ बाबा नीम करौली धाम की आकर्षक झांकी प्रस्तुत करेंगे। इसके साथ ही भगवान महाकाल की भस्म आरती की प्रस्तुति भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेला मजिस्ट्रेट शैलेष दुबे ने बताया कि इस बार मेले को भव्य और दिव्य बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। धार्मिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रद्धालुओं को अनूठा अनुभव देने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed