फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Development work will be done in Kankather of Gajraula from Rs 30.91 lakh

Amroha News: गजरौला के कांकाठेर में 30.91 लाख रुपये से होंगे विकास कार्य

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Development work will be done in Kankather of Gajraula from Rs 30.91 lakh
गजरौला के कांकाठेर में 30.91 लाख रुपये से होंगे विकास कार्य
विज्ञापन

गजरौला (अमरोहा)। दो करोड़ 27 लाख रुपये से गजरौला के कांकाठेर, सिहाली जागीर, सलेमपुर गौसाईं, शहवाजपुर डोर, मोहरकापट्टी में काम कराए जाएंगे। सबसे अधिक 55.91 लाख रुपये सिहाली जागीर में खर्च किए जाएंगे। घरों से एकत्र कूड़े कचरे को सामुदायिक गड्ढे खुदवाकर भरा जाएगा। हैंडपंपों से निस्तारित और शौचालयों के नाली में बह रहे पानी को रोक कर सोखता में भेजा जाएगा।

पंचायत राज विभाग ने गजरौला की पांच ग्राम पंचायतों का चयन मॉडल ग्राम पंचायत बनाने के लिए किया है। इन ग्राम पंचायतों में विकास कार्य किए जाएंगे, जिसके लिए दो करोड़ 27 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त कर दी है। धनराशि से जलभराव और गंदगी से निजात दिलाई जाएगी। शौचालयों का पानी नालियों में प्रवाहित होने से रोका जाएगा। जिससे गांव में फैलने वाली बीमारियों पर अंकुश लगेगा। प्रत्येक शौचालय टैंक के पास गड्ढा बनाया जाएगा। शौचालय का पानी नाली से रोक कर सीवर में भेजा जाएगा। आमतौर पर कुछ लोग घरों के कूड़े कचरे को जहां तहां फेंक देते हैं। जिसके लिए सामुदायिक गड्ढे खुदवाए जाएंगे। कूड़े कचरे को गड्ढों में भर कर देसी खाद तैयार की जाएगी। इससे मॉडल गांवों में कूड़े कचरे का निस्तारण होने के साथ ही खेतों के लिए देसी खाद भी मिलेगी। जिससे पैदावार बढ़ेगी। घरों के बाथरूम व रसोईघर के पानी को साफ करने के लिए सिल्ट कैचर लगाए जाएंगे। इसके लिए भी गड्ढे बनाए जाएंगे। सिल्ट कैचर से पानी साफ होकर नाली में जाएगा। गंदगी गड्ढे में भर जाएगी। जिसे बाद में साफ कर दिया जाएगा। एडीओ पंचायत नरेंद्र कुमार ने बताया कि पंचायत राज विभाग ने पांच मॉडल गांवों के लिए दो करोड़ 27 लाख रुपये अवमुक्त कर दिए हैं। काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत धनराशि
1-कांकाठेर- 30.94 लाख
2-मोहरका पट्टी- 49.13 लाख
3-शहवाजपुर डोर- 33.13 लाख
4-सलेमपुर गौसाईं- 31.06 लाख
5-सिहाली जागीर- 55.91 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed