फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Development work will be done in 36 villages of Hasanpur block at a cost of 2.89 crores

हसनपुर ब्लॉक के 36 गांवों में 2.89 करोड़ की लागत से कराए जाएंगे विकास कार्य

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Development work will be done in 36 villages of Hasanpur block at a cost of 2.89 crores
विकासखंड हसनपुर में क्षेत्र पंचायत की ओर से क्षेत्र के 36 गांवों में 36 विकास कार्य करीब 2.89 करोड़ की लागत से कराए जाएंगे। यह कार्य पंचम वित्त, 15 वां वित्त से कराए जाएंगे। इन कार्यों में खड़ंजा निर्माण कार्य, नाला निर्माण कार्य, इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य, सीसी रोड एवं अन्य कार्य शामिल हैं। ब्लॉक की ओर से कार्यों के लिए निविदा सूचना भी जारी कर दी गई है। जल्द ही कार्यों को शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत निधि से क्षेत्र के ग्रामों में विकास कार्य कराने के लिए प्रकिया शुरू हो गई है। इसके लिए शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत की ओर से निविदा जारी की गई है। क्षेत्र के छत्तीस गांवों में छत्तीस विकास कार्य कराए जाएंगे। इसमें 18 कार्य पंचम वित्त से जबकि 18 कार्य पंद्रहवां वित्त से पूरे कराए जाएंगे। इन छत्तीस कार्यों में पांच कार्य के केवल नाला निर्माण के होने हैं, जबकि 31 कार्य सीसी रोड, टाइल्स एवं खड़ंजा के हैं। इनमें कई ऐसे कार्य हैं, जो नाले के साथ सड़क का निर्माण कार्य भी होना है। कार्य होने से वर्षों से खस्ता हालत में पड़े रास्तों से परेशान लोगों को राहत मिल सकेगी। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि कार्यों के लिए निविदा सूचना जारी की गई है। जल्द ही कार्यों को शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

कालाखेड़ा, करनपुर माफी, ढक्का, लुहारी भूड़, हीसखेड़ा, ईशापुर, मकनपुर शुमाली, शेरगढ़, अहरौला अहमद यार खां, कूबी, उधनपुर, मकनपुर शुमाली, ढक्का, देहरी जट, सुतारी, सुतारी, झुंडी माफी, रूपानागल, राजानागल, रूपानागल, राजानांगल, बसेड़ा खुर्द, तसिया, भदौरा, तरारा, गारवपुर, सोहरका, करनखाल, नबावपुरा, फैय्याजनगर, सकतपुर आदि गांवों में विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed