फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   dengue test positive in five patient

दंपती समेत पांच में डेंगू की पुष्टि

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
dengue test positive in five patient
मंडी धनौरा। नगर और ग्रामीण क्षेत्र में डेंगू बुखार का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम में ठंडक होने के बावजूद बुखार कम नहीं हो पा रहा है। दंपती समेत पांच लोगों को डेंगू बुखार की पुष्टि हुई है। सभी का बाहर उपचार चल रहा है। गुरुवार को ही डेंगू बुखार की वजह से ग्राम कमालपुर काजी में एक ग्रामीण रामवीर की मौत हुई है। लोगों ने डेंगू बुखार पर काबू करने के लिए स्वास्थ्य विभाग से उपाय किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

जुलाई माह से शुरू हुए बुखार ने इस साल लोगों को हिला कर रख दिया है। लोगों में डेंगू बुखार की पुष्टि हुई है। क्षेत्र में अब तक पांच लोगों की मौत बुखार की वजह से हो चुकी है। नगर के मुहल्ला महादेव में रहने वाले कुलतार सिंह और उनकी पत्नी का उपचार मेरठ के एक अस्पताल में चल रहा है। दोनों को डेंगू बुखार की पुष्टि हुई है। कंचन बाजार निवासी विनीता, मुहल्ला हीरानगर निवासी प्रिंस व ग्राम शेरपुर निवासी लताफत को भी डेंगू बुखार है। सभी का उपचार निजी चिकित्सकों के यहां चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed