फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Dengue-malaria will be tested at flood relief posts, medicines will also be available

Amroha News: बाढ़ राहत चौकियों पर होगी डेंगू-मलेरिया की जांच, दवाएं भी मिलेंगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Dengue-malaria will be tested at flood relief posts, medicines will also be available
अमरोहा। बारिश का मौसम आने वाला है। बारिश के बाद खादर क्षेत्र में बाढ़ के हालात बन जाते हैं। जिससे 12 से अधिक गांव प्रभावित होते हैं। हर साल सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद हो जाती है। बाढ़ के बाद गांवों में जलभराव के कारण मच्छर पनपते हैं और बीमारियां फैल जाती हैं। इन हालातों से निपटने के लिए प्रशासन पहले से सतर्क हो गया है। मानसून से पहले हसनपुर, गजरौला और मंडी धनौरा के खादर क्षेत्र में 15 बाढ़ राहत चौकियां बनाकर कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया गया है। चौकियों पर ही मरीजों की डेंगू-मलेरियां की जांच होगी। साथ ही दवाएं दी जाएंगी। दवाओं के इंतजाम के साथ ही डॉक्टर और स्टाफ की रोस्टरवार ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन

खादर क्षेत्र में बारिश के बाद हर साल हालात बिगड़ते हैं। जलभराव के बीच आवागमन बंद होने के बाद लोगों को महीनों तक जहरीले कीड़ों के काटने के डर बना रहता है। गंगा किनारे के दो दर्जन से ज्यादा गांवों में बारिश से पहले ही लोगों में खौफ है। खादर में मलेरिया, डेंगू की रोकथाम के लिए मच्छरों का प्रकोप थामने के साथ ही संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। प्रशासन ने इस बार 15 बाढ़ चौकियां सक्रिय कर डॉक्टर और स्टाफ की उतनी ही टीमें गठित की हैं। साथ रोस्टरवार ड्यूटी लगाई है। मालूम रहे कि पिछली बार खादर में 13 बाढ़ चैकियां बनाई गई थीं। इस बार महकमे ने दो अतिरिक्त बाढ़ चौकियां स्थापित की हैं। चौकियों में डेंगू, मलेरिया समेत बुखार, डायरिया, एलर्जी आदि बीमारियों की जांच, इलाज व दवाओं के बंदोबस्त के साथ कर्मचारियों को लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

बाढ़ राहत चौकियों में मरीजों को डेंगू, मलेरिया की जांच के साथ ही दवाओं की भी सहूलियत मिलेगी। इसके अलावा बुखार, खांसी डायरिया, एलर्जी, उल्टी-दस्त सहित दूसरी बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है। डॉ. राजीव सिंघल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लॉक---------------गांव---------------चौकियां
मंडी धनौरा---------चकनवाला----------02
-----------------------शेरपुर--------------02
----------------------आजमपुर------------01
गजरौला--------------तिगरी-------------01
-----------------------कांकाठेर------------01
--------------------मोहम्मदाबाद----------01
हसनपुर--------------दयावली-------------01
-----------------------लठीरा----------------01
-----------------------सतेड़ा----------------01
ब्लॉक गंगेश्वरी------ जयतौली-------------01
-----------------------पौरारा----------------01
-----------------------दढि़यल---------------01
----------------------गंगाचोली--------------01
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed