फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Dengue is spreading, five people have died so far due to fever

Amroha News: फैल रहा डेंगू, बुखार से अब तक पांच की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Dengue is spreading, five people have died so far due to fever
अमरोहा। बदलते मौसम में बुखार तो आफत बन ही रहा है। डेंगू भी लगातार अपने पैर प्रसार रहा है। बुखार से पीड़ित 35 वर्षीय महिला में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिसके बाद जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। महिला को डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया है। उधर, बुखार से भी लोग कराह रहे हैं। हर दिन अस्पताल में बुखार पीड़ितों की संख्या बढ़ रही है। बुखार से जिले में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

जोया क्षेत्र के गांव सलामतपुर निवासी महिला को पिछले कई दिनों बुखार आ रहा था। उनका जोया सीएचसी में उपचार चल रहा था। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उसकी डेंगू की जांच हुई। जो पॉजिटिव आई है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह ने बताया कि शनिवार को महिला समेत तीन डेंगू आशंकित मरीजों की जांच हुई थी। इसमें महिला पॉजिटिव निकली। डेंगू वार्ड में महिला का उपचार शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

महिला से पहले पांच लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। उधर, बुखार की मार लोगों पर पड़ रही है। वायरल के साथ-साथ खांसी व जुकाम से लोग परेशान हो रहे हैं। इसका नजारा जिला अस्पताल में देखने को मिला। ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही। चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि शनिवार को 1480 मरीजों की ओपीडी हुई। जिसमें अधिकांश बुखार और त्वचा रोगी थे। सभी को बुखार देकर वापस भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड में बुखार के आठ नए मरीज हुए भर्ती
शनिवार को जिला अस्पताल के वार्ड में बुखार के आठ नए मरीज भर्ती हुए। जबकि, पूर्व में 20 मरीज भर्ती थे। ऐसे में बुखार पीड़ित 28 मरीजों का इलाज चल रहा है। चिकित्सा अधीक्षक का कहना है कि बुखार लगातार लोगों को चपेट में ले रहा है। इसलिए सावधानी बरतने की जरूरत है। खान पान का विशेष ध्यान रखें। बताया अस्पताल में भर्ती मरीजों को बेहतर उपचार दिया जा रहा है।

मलेरिया आशंकित 63 मरीजों की हुई जांच
डेंगू के साथ-साथ मलेरिया का खतरा भी लगातार बना हुआ है। अब तक मलेरिया के भी पांच पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। शनिवार को जिला अस्पताल में मलेरिया आशंकित 63 मरीजों की जांच कराई गई। अच्छी बात यह रही कि सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article