फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Dengue confirmed in five patients including two women

Amroha News: दो महिलाओं समेत पांच मरीजों में डेंगू की पुष्टि

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
Dengue confirmed in five patients including two women
अमरोहा। डेंगू, बुखार और टाइफाइड का प्रकोप जिले भर में फैला हुआ है। स्वास्थ्य विभाग भले ही सरकारी तंत्र सबकुछ ठीक होने का दावा कर रहा है लेकिन, स्थिति बहुत गंभीर है। जिला अस्पताल में जनरल वार्ड फुल हो चुके हैं। हालात यह हैं कि एक-एक बेड पर दो-दो मरीज भर्ती हैं, साथ ही बुखार पीड़ितों को होम आइसोलेट होने की सलाह देकर वापस लौटाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को भी बुखार पीड़ित पांच मरीजों को डेंगू की पुष्टि हुई है। अब तक डेंगू के कुल 25 मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन

वायरल बुखार, डेंगू, डायरिया, काला पीलिया की बीमारी इस तरह बढ़ रही है कि जिला अस्पताल में मरीजों की भरमार है। जनरल वार्डों में एक बेड पर बुखार के दो-दो मरीज भर्ती हैं। अब मरीजों को ट्रामा सेंटर व प्राइवेट वार्ड में भर्ती किया जा रहा है। ओपीडी में हर दिन एक हजार से ज्यादा मरीज मरीज पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार को 1100 मरीज पहुंचे। जिसमें अधिकांश बुखार से पीड़ित थे। गंभीर मरीजों को रेफर भी किया जा रहा है। भर्ती मरीजों में वायरल बुखार व डेंगू के लक्षणों के वाले सबसे ज्यादा हैं। इसके अलावा कुछ डायरिया व काला पीलिया के मरीज भर्ती हैं। चिंता का विषय यह है कि बच्चों में भी डेंगू फैलने लगा है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में चार मरीज भर्ती थे। जबकि जनरल वार्ड में बुखार के मरीजों की संख्या 32 थी। इसमें बच्चे और बुजुर्ग सभी तरह के मरीज भर्ती रहे। प्लेटलेट्स ज्यादा न गिरें। इसके लिए उन्हें फ्लूड व ओआरएस दिया जा रहा है। स्थिति ये है कि अब तक जिले में डेंगू के 25 मरीज मिल चुके हैं। वहीं मरीजों में भी बुखार के बाद प्लेटलेट्स कम हो रही हैं। ठंड लगकर बार-बार बुखार आने से मरीजों के शरीर में कमजोरी हो रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में हर दिन बुखार के 150 से ज्यादा मरीज देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन

----------------
इन चीजों का रखें ध्यान
- पीने के पानी की गुणवत्ता का ध्यान रखें

- फुल आस्तीन के कपड़े पहने

- रात में मच्छरदानी लगाकर सोएं

- बाहर का खाना खाने से बचें

- खूब पानी पीयें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed