फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Demonstrations and processions will not be possible in the Collectorate.

Amroha News: कलक्ट्रेट में नहीं हो सकेंगे धरना-प्रदर्शन और जुलूस के कार्यक्रम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
Demonstrations and processions will not be possible in the Collectorate.
अमरोहा। डीएम ने कलक्ट्रेट परिसर में विभिन्न संगठनों द्वारा किए जाने वाले धरना-प्रदर्शन के आयोजन पर रोक लगा दी है। कलक्ट्रेट के अंदर आयोजित होने वाले इस तरह के कार्यक्रमों के लिए गेट संख्या दो के दक्षिण दिशा के पार्क को आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

जोया रोड स्थित कलक्ट्रेट परिसर में आए दिन विभिन्न संगठनों द्वारा धरना-प्रदर्शन, जुलूस, आंदोलन व सार्वजनिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है। लेकिन कलक्ट्रेट परिसर में होने वाले इन कार्यक्रमों से विभागीय कार्यों में व्यवधान पैदा होता था। इसको देखते हुए डीएम ने कलक्ट्रेट में होने वाले आयोजनों पर अब रोक लगा दी है। कलक्ट्रेट में आयोजित होने वाले इस तरह के आयोजनों के लिए गेट संख्या दो के दक्षिण दिशा के पार्क को चिन्हित किया गया है। इस तरह के कार्यक्रम अब कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित न होकर पार्क में ही किए जा सकेंगे। इसके संबंध में डीएम द्वारा पुलिस अधीक्षक को भी पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed