फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Demonstration of farmers against rising prices of LPG and diesel-petrol

रसोई गैस और डीजल-पेट्रोल की मूल्य वृद्धि के विरोध में हाईवे पर उतरे किसान, नारेबाजी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of farmers against rising prices of LPG and diesel-petrol
रजबपुर (अमरोहा)। रसोई गैस और डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को लेकर किसान नेशनल हाईवे पर उतर आए और केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कृषि कानून रद्द कर एमएसपी पर लिखित कानूनी गारंटी की मांग दोहराई। ट्रैक्टर और बाइकों पर सवार किसानों ने आधा किलोमीटर तक जुलूस निकाला। आधे घंटे तक हाईवे पर किसानों का कब्जा रहा। किसानों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीओ धनौरा को सौंपा। इस दौरान हाईवे पर यातायात पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। वाहन यथावत चलते रहे।
विज्ञापन

कृषि कानून रद्द करने की मांग को लेकर पिछले 44 दिन से भाकियू टिकैट गुट का अनिश्चितकालीन धरना जोया टोल प्लाजा पर चल रहा है। किसान तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। गुरुवार को किसानों ने रसोई गैस और डीजल पेट्रोल के बढ़ते दामों संबंधित समस्याओं के विरोध में प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष चौधरी रामपाल सिंह के नेतृत्व में तमाम किसान करीब 11 बजे ट्रैक्टर और बाइक लेकर हाईवे पर उतर आए। खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन पुलिस मौके पर पहुंच गई। किसानों ने मांग करते हुए कहा कि रसोई गैस और डीजल-पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं, जिससे हर तबके के लोग बढ़ती महंगाई से त्रस्त हो गए हैं।
विज्ञापन

कहा कि अपनी मांगों को लेकर देशभर के किसान दिल्ली बॉर्डर पर पिछले आठ महीनों से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, बावजूद इसके सरकार सुनने को तैयार नहीं है। तीनों कृषि कानून रद्द किए जाएं। एमएसपी पर लिखित कानूनी गारंटी दी जाए। इसके लिए केंद्र सरकार किसान मजदूर और जनहित में आदेश पारित करें। इस दौरान किसानों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीओ मंडी धनौरा सत्येंद्र सिंह को सौंपकर समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। इस दौरान मुकेश कुमार, समर पाल सिंह, चरण सिंह, सचिन कुमार, महेंद्र सिंह, महाराज सिंह, अजब सिंह, योगेंद्र सिंह, थान सिंह, शीशपाल सिंह, यशपाल सिंह, जयपाल सिंह, कुणाल, प्रियांशु, खजान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed