फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Demonstration by family members demanding arrest of the murderers of the employment servant

Amroha News: रोजगार सेवक के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर परिजनों का प्रदर्शन

Tue, 16 Sep 2025 02:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 16 Sep 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Demonstration by family members demanding arrest of the murderers of the employment servant
अमरोहा। मूंढाखेड़ा के रोजगार सेवक राजकुमार सिंह की हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजनों ने सोमवार को एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। धरना देकर नारेबाजी की। परिजनों ने कहा कि विवेचना थाना प्रभारी द्वारा की जा रही है। हत्या की रिपोर्ट दर्ज होने के सात दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और धमकी दे रहे हैं। आरोप है कि यह सब राजनीतिक दबाव के चलते हो रहा है। इसलिए विवेचना जिले के किसी दूसरे थाने या क्राइम ब्रांच से कराया जाए। एसपी अमित कुमार आनंद ने परिजनों को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि 30 अगस्त को करीब चार बजे उनके पिता ब्लॉक से विभागीय काम निपटाकर घर लौट रहे थे। उनकी स्कूटी धनौरा रोड पर पहुंची तो पूर्व प्रधान वीरेंद्र, उनके भाई जितेंद्र और पांच अज्ञात लोगों ने बोलेरो से स्कूटी को टक्कर मार दी। यह कार पहले से ही रोजगार सेवक का पीछा कर रही थी। बाद में आरोपी चालक कार लेकर भेड़ा भरतपुर गांव की तरफ भाग गया। इस कार के पीछे एक बाइक पर सवार दो लोग भी रेकी कर रहे थे। वारदात को अंजाम देने के बाद वह भी कार के पीछे भाग गए। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में पहुंचते ही राजकुमार सिंह की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक राजकुमार सिंह ने घायल अवस्था में अस्पताल जाते समय पत्नी बबीता को बताया था कि बोलेरो से टक्कर मारकर पहले गिराया गया और बाद में उन पर कार चढ़ाई गई थी। आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान वीरेंद्र, उसके भाई जितेंद्र और पांच अज्ञात लोगों ने षड्यंत्र के तहत हत्या की थी। रोजगार सेवक के बेटे सजल कुमार की तहरीर पर मूंढ़ाखेड़ा के पूर्व प्रधान वीरेंद्र सिंह, उनके भाई जितेंद्र और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। प्रदर्शन करने वालों में सजल कुमार, राजेंद्र सिंह, योगेश्वर सिंह, राम सिंह, जयवीर सिंह, रोबिन कुमार, चेतराम सिंह, मंजू देवी, विमल देवी, वीरावती देवी, उषा देवी, बबिता देवी, निशि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed