फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Demonstration by Bhakiyu Tikait against the working style of the electricity department

Amroha News: बिजली विभाग की कार्यशैली के विरोध में भाकियू टिकैत का प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Demonstration by Bhakiyu Tikait against the working style of the electricity department
बिजली के विरोध में जाम लगाते भाकियू टिकैत कार्यकर्ता व एसडीओ कार्यालय की तालाबंदी करते कार्यकर्
मंडी धनौरा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने बिजली अधिकारियों की कार्यशैली के विरोध में होली पार्क के पास स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब 20 मिनट तक जाम रहा। मौके पर अधिशासी अभियंता के आश्वासन पर जाम खोल दिया गया। इससे पहले भाकियू कार्यकर्ताओं ने एसडीओ कार्यालय की तालाबंदी कर दी थी।
विज्ञापन

भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं का आरोप था कि बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों की कार्यशैली से किसान परेशान हैं। कर्मचारी दबाव बनाकर किसानों से अवैध वसूली कर रहे हैं। दो कार्यकर्ताओं के कनेक्शन काटने के मुद्दे पर भाकियू कार्यकर्ता आक्रोश में थे। प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक कुमार का कहना था कि उनसे अधिक बकाया वालों से कर्मचारी अवैध वसूली कर रहे हैं। आलोक कुमार का आरोप था कि एसडीओ के कहने के बाद भी जेई ने कनेक्शन नहीं जोड़ा। लाइनमैन भी किसानों से अभद्रता कर रहे हैं। इसके विरोध में कार्यकर्ताओं ने एसडीओ कार्यालय की तालाबंदी कर दी। किसी भी अधिकारी के संज्ञान नहीं लेने पर कार्यकर्ताओं ने होली पार्क के निकट स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर मौके पर आए अधिशासी अभियंता नीरज कुमार ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर आधा घंटे बाद किसानों ने जाम खोल दिया। इस मौके पर राधेश्याम, रामवीर सिंह, राजवीर सिंह, झूंडे सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed