फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Demolition of the house of the accused of kidnapping the teenager

किशोरी को अगवा करने के आरोपी के घर तोड़फोड़

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Demolition of the house of the accused of kidnapping the teenager
मंडी धनौरा। प्रेम प्रसंग के चलते युवक एक किशोरी को अगवा कर ले गया। इसकी जानकारी मिलने पर किशोरी के परिजनों ने आरोपी युवक के घर पहुंच कर जमकर तोड़फोड़ की। घर में रखा सामान और पशु अपने साथ ले गए। हालांकि पुलिस ऐसी किसी भी घटना की जानकारी से इंकार कर रही है। जबकि आरोपी युवक के परिजन अपने घर छोड़कर रिश्तेदारी में चले गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक का गांव में ही रहने वाली किशोरी के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी दोनों के परिजनों को भी हो गई थी। बीते बुधवार को युवक किशोरी को अगवा कर ले गया। इसकी जानकारी मिलने पर लड़की के परिजन आक्रोशित हो गए। किशोरी के परिजनों के आक्रोश की जानकारी होने पर युवक के परिजन घर छोड़कर रात को ही अपनी रिश्तेदारी में चले गए। आरोप है कि किशोरी के परिजनों ने बृहस्पतिवार को युवक के घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और वहां रखा सामान व पशु अपने साथ ले गए। ग्रामीणों का कहना है कि सूचना देने पर पुलिस वहां पहुंची थी, लेकिन क्षेत्र की पुलिस चौकी इंचार्ज ने ऐसी किसी भी घटना की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed