{"_id":"6240b9d20cafb440b420c944","slug":"demanding-15-lac-from-ex-wine-trader-arrested-gajraula-news-mbd422826272","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व शराब कारोबारी से 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी, नहीं देने पर धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व शराब कारोबारी से 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी, नहीं देने पर धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला (अमरोहा)। कारोबारी को फोन और मैसेज कर 15 लाख रुपये रंगदारी मांगने के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक पहले शराब कारोबारी के यहां सेल्समैन था। थानाध्यक्ष विनय कुमार ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
एसओ के मुताबिक कारोबारी को फोन और मैसेज कर 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में गजरौला पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी रंगदारी नहीं देने पर कारोबारी के बेटे की हत्या करने की धमकी देता था। कस्बे के बुध बाजार निवासी हरवीर सिंह शराब का कारोबार करते थे। उन्होंने 24 मार्च की रात थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगने, बेटे को जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पीड़ित के मुताबिक उनके मोबाइल पर कई दिन से अज्ञात नंबरों से कॉल आ रही थीं। कॉल करने वाला पहले उनसे गाली-गलौज करता फिर 15 लाख रुपये मांगता। धमकी देता कि यदि रुपये नहीं दिए तो मुरादाबाद में रहने वाले उनके बेटे को जान से मार देगा। कॉल के साथ ही वह रंगदारी की रकम देने के लिए धमकी भरे मैसेज भी भेजता था। पुलिस ने मैसेज और कॉल के आधार पर धमकी देने वाले की तलाश शुरू की। जांच में सामने आया कि धमकी देने वाला हरवीर सिंह के शराब की दुकान पर काम करने वाला सेल्समैन कावेंद्र है। वह पीड़ित के यहां दो साल पहले काम करता था। बाद में उसने नौकरी छोड़ दी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने कावेंद्र को पकड़ने के लिए उसके पैतृक आवास गांव किरणपुर थाना चांदपुर जनपद बिजनौर में दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। रविवार दोपहर पुलिस को मुखबिर ने जानकारी दी कि कावेंद्र फाजलपुर फाटक के पास खड़ा है, तुरंत ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया जाएगा।