{"_id":"6830e1c76892fd45c406cb24","slug":"demand-to-remove-encroachment-from-drain-villagers-protest-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-140467-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: नाले से कब्जा हटवाने की मांग, ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: नाले से कब्जा हटवाने की मांग, ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
गांव आजमपुर में पानी की निकासी की उचित व्यवस्था न होने से ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाए जा रहे नाले के निर्माण में एक स्कूल संचालक के बाधक बनने पर प्रदर्शन किया है। स्कूल संचालक पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए एसडीएम कार्यालय में शिकायतीपत्र सौंपा।
गांव आजमपुर में बास्टा मार्ग पर पानी की निकासी के लिए पीडब्ल्यूडी की ओर से नाले का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक आपसी सहमति से नाले की भूमि पर कब्जे को हटा लिया गया था। लेकिन, एक स्कूल संचालक ने नाला निर्माण में बाधा बन रही विद्यालय की दीवार को नहीं हटाया। ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल संचालक ने नाले की भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है।
ग्रामीणों ने शिकायत करने पर अभद्र व्यवहार का भी आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने नाले की भूमि से कब्जा हटवाने व संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम कार्यालय पर ज्ञापन दिया गया। इस दौरान सोमपाल, रामअवतार, पवन कुमार, चेतन सिंह, परमवीर सिंह, प्रमोद कुमार, सुखबीर सिंह, सुनील कुमार शामिल रहे।