फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Demand to provide seeds of new species of sugarcane at sugar mill rates

Amroha News: गन्ने की नई प्रजाति का बीज चीनी मिल के भाव पर दिलाने की मांग

Sat, 08 Feb 2025 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 08 Feb 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Demand to provide seeds of new species of sugarcane at sugar mill rates
गजरौला ब्लॉक परिसर में भाकियू टिकैत गुट की पंचायत को संबो​धित करते वक्ता। संवाद
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

भाकियू टिकैत की पंचायत में गन्ने की नई प्रजाति का बीज चीनी मिल के भाव पर मुहैया कराने व गन्ने का रेट 450 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने की मांग उठाई गई। वहीं, प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक से ऋण लेने वाले किसानों के जमानतदारों को परेशान करने पर बैंक शाखाओं के सामने प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
शुक्रवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित पंचायत में ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि गन्ने का मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए। वहीं, गन्ने की 0238 प्रजाति रोग ग्रस्त हो गई है। इसके स्थान पर किसान को चीनी मिलों द्वारा मिल के भाव पर नई प्रजाति का बीज दिया जाए। उन्होंने जलालपुर कलां बिजलीघर का कृषि पोषक कोड खोलने की मांग उठाई। साथ ही अटारी मुरीदपुर बिजलीघर का जर्जर हो चुका केबल बदलवाए जाने की भी मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक को अवगत कराया कि बैंक से ऋण लेने वाले किसानों के जमानतदारों को परेशान किया जा रहा है। उनका उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो किसान बैंक शाखाओं पर धरना प्रदर्शन को मजबूर होंगे। पंचायत में किसानों ने बीडीओ अरुण कुमार से कहा कि ग्राम पंचायतों में सफाई व्यवस्था ठप है, जिसे दुरुस्त किया जाए। इस मौके पर सोहित चौधरी, मुकेश कुमार, वेदपाल सिंह, कुशल सिंह, हनी चौधरी मौजूद रहे। अध्यक्षता सतपाल सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed