फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Demand to halt acquisition of fertile land for industrial corridor

Amroha News: औद्योगिक गलियारे के लिए उपजाऊ भूमि का अधिग्रहण रोकने की मांग

Tue, 30 Jun 2026 12:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 30 Jun 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Demand to halt acquisition of fertile land for industrial corridor
हसनपुर (अमरोहा)। क्षेत्र के ग्राम पतेई खादर के किसानों ने सोमवार अमरोहा में डीएम कार्यालय में ज्ञापन देकर औद्योगिक गलियारे के लिए प्रस्तावित उपजाऊ कृषि भूमि का अधिग्रहण नहीं कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि उनकी जमीन अत्यधिक उपजाऊ है और खेती ही उनके जीवनयापन का एकमात्र साधन है। ऐसे में कृषि भूमि नहीं हरने की स्थिति में आजीविका चलाने के लिए संकट खड़ा हो सकता है। ग्रामीण गजराज सिंह का कहना है कि गजरौला में एक बड़ी फैक्ट्री के दूषित जल के कारण कैंसर जैसी बीमारियां फैल रही हैं। उन्हें आशंका है कि नई औद्योगिक इकाइयों से भी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ेंगी। मांग की है कि उपजाऊ कृषि भूमि का अधिग्रहण न किया जाए। इसके बजाय, ग्राम समाज की भूमि को वन विभाग से बदलकर औद्योगिक ग्रीन गलियारे के लिए उपयोग किया जाए। इससे किसानों की खेती योग्य भूमि बच जाएगी और वे अपनी आजीविका बनाए रख सकेंगे। किसानों का कहना है कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed