{"_id":"684f305bb064db7c0c0b5fd8","slug":"demand-for-revival-of-ban-river-from-cm-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-141868-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सीएम से की बान नदी के पुनरुद्धार की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सीएम से की बान नदी के पुनरुद्धार की मांग
Mon, 16 Jun 2025 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 16 Jun 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। जनपद के विकास कार्यों से जुड़े विषयों को लेकर ब्लॉक प्रमुख गुरेंद्र सिंह ढिल्लो के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले। उन्होंने बान नदी के पुनरुद्धार, कैलसा रेलवे क्रासिंग पर पुल बनाने की भी मांग की।
ब्लाॅक प्रमुख ने कहा कि जिले में नौगांवा सादात के पास बान नदी मध्य गंगा नहर के नीचे से गुजरती है। 2019 में बान नदी के पुनरुद्धार की कवायद शुरू हुई थी। फरवरी 2021 में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने भी बान नदी का दौरा किया था, लेकिन अभी तक बान में पानी नहीं छोड़ा जा सका है। इसके पुनरुद्धार होने से क्षेत्र के लोगों को फायदा होगा।
इसके साथ ही कैलसा रेलवे क्रासिंग पर रोजाना घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है। कैलसा मार्ग के चौड़ीकरण व मुरादाबाद बाईपास का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कैलसा रेलवे क्रासिंग पर जल्द पुल का निर्माण कराने की मांग की। साथ ही नौगांवा मार्ग से जब्दा, मुनव्वरपुर, पीपली घोसी होते हुए धनौरा मार्ग का निर्माण करने की मांग की। उन्होंने जर्जर हो चुके विकास खंड अमरोहा के भवन के दोबारा निर्माण की मांग की।
विज्ञापन
जनपद मुरादाबाद में गुरू जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों को ध्यान से सुना और जल्द ही पूरा करने का आश्वासन दिया। इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष चौधरी भूप सिंह बेनीवाल, गन्ना निदेशक सतीश कुमार, मिलनजीत बांगा मौजूद रहे।