फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Demand for resolution of problems by calling JE in Panchayat

Amroha News: पंचायत में जेई को बुलाकर की गई समस्याओं के निराकरण की मांग

Sat, 19 Oct 2024 10:32 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 19 Oct 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
Demand for resolution of problems by calling JE in Panchayat
हसनपुर। भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा की पंचायत गांव कूबी में पंचायत भवन पर हुई। जिसमें छुट्टा पशुओं को बिजली बिलों की समस्या का मुद्दा गर्माया रहा। युवा प्रदेश अध्यक्ष रवि चौधरी ने बिजली विभाग के जेई को फोन करके किसानों के बीच बुलाया। समस्याओं के निराकरण कराने की मांग की। कहा कि किसानों का शोषण किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने अपने पैतृक गांव कूबी में आयोजित पंचायत में कहा कि किसानों को किसी भी तरह से परेशान होनी जरूरत नहीं है। किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। मंडल महासचिव चौधरी अमरपाल सिंह ने कहा की छुट्टा गोवंश पशुओं द्वारा फसलों को उजाड़ा जा रहा है। 22 अक्टूबर को डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। पंचायत की अध्यक्षता जयपाल सिंह एवं संचालन चौधरी अमरपाल सिंह ने किया। यहां तहसील अध्यक्ष दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री संजय शर्मा, चौधरी जयपाल सिंह, समरपाल सिंह, धर्मवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, पंचम सिंह, सुखपाल सिंह, डालचंद सिंह, देवराज सिंह, रोहित चौधरी, जयंत चौधरी आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed