फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Demand for fair investigation into the case filed against Shankaracharya

Amroha News: शंकराचार्य पर दर्ज मुकदमे की निष्पक्ष जांच की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Demand for fair investigation into the case filed against Shankaracharya
अमरोहा। शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्यों के खिलाफ दर्ज मुकदमे की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। विरोध प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा है।
विज्ञापन


बुधवार को शहर अध्यक्ष के नेतृत्व में तहसील पहुंचे कांग्रेसियों ने कहा कि प्रयागराज के कटरा थाना क्षेत्र में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, उनके शिष्य स्वामी मुकुंदानंद ब्रह्मचारी तथा अन्य के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। भारतीय संविधान धार्मिक संस्थाओं को अपने धार्मिक मामलों के प्रबंधन का अधिकार देता है। शंकराचार्य का पद हिंदू धर्म की प्राचीन आध्यात्मिक परंपरा से जुड़ा है, जिसकी मान्यता ऐतिहासिक प्रक्रिया के तहत होती रही है।
विज्ञापन

ऐसे में प्रकरण की जांच अत्यंत सावधानी और निष्पक्षता से किया जाना आवश्यक है। जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराई जाए और यह पूरी तरह पारदर्शी हो। कहा कि जांच राजनीतिक दबाव या पक्षपात से मुक्त होकर केवल तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर की जानी चाहिए। जांच के दौरान पीड़ित और आरोपी दोनों पक्षों की बात सुनी जाए तथा सभी साक्ष्यों का निष्पक्ष परीक्षण सुनिश्चित किया जाए, ताकि संवैधानिक मूल्यों और धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed