फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Demand for ban on markets operating without permission

Amroha News: बिना अनुमति लगे रहे साप्ताहिक बाजारों पर पाबंदी की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
Demand for ban on markets operating without permission
अमरोहा। व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के पदाधिकारियों ने बिना अनुमति लग रहे साप्ताहिक बाजारों पर रोक लगानी की मांग की। इसके अलावा व्यापारियों की अन्य समस्याओं के निदान के लिए पालिका ईओ छह सूत्री मांग का ज्ञापन सौंपा। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

संस्थान के जिलाध्यक्ष खत्री मनोज टंडन, नगर अध्यक्ष मोनू यादव के नेतृत्व में पदाधिकारी नगर पालिका परिषद कार्यालय पहुंचे। अधिशासी अधिकारी डॉ. ब्रजेश कुमार को सौंपे ज्ञापन में कहा कि मच्छरों के प्रकोप के रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग कराई जाए। छुट्टा पशुओं विशेषकर कुत्तों और बंदरों के आतंक से निपटने के लिए विशेष अभियान चलाकर शहर से बाहर किया जाए। व्यापारियों और राहगीरों के लिए बाजार के सुलभ शौचालय बनाए जाएं। नगर में शासन के अनुमति के बिना चल रहे साप्ताहिक बाजारों पर तुरंत रोक लगाई जाए। नालों पर बने अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया जाए। जिससे नालों की समुचित सफाई हो सके। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भीषण गर्मी के मद्देनजर पीने के पानी की समुचित व्यवस्था कराई जाए। इस दौरान समीर खान, कमर नकवी, राकेश वर्मा, अजीम एडवोकेट, शशि प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed