{"_id":"6776e1caf15a8bb0d1092017","slug":"demand-for-action-against-co-for-attending-religious-program-in-uniform-jpnagar-news-c-275-1-smbd1033-117953-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: वर्दी में धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने पर सीओ पर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: वर्दी में धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने पर सीओ पर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने डीजीपी को पत्र भेजकर सीओ संभल अनुज चौधरी का ट्रांसफर करते हुए उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने की मांग की है।
पत्र में कहा कि सीओ अपनी ड्यूटी से इतर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेते दिख रहे हैं। इनमें धार्मिक जुलूस से संबंधित गदा उठाने और उसे पुजारी को देने, ड्यूटी के दौरान भजन गाने, विभिन्न मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने जैसे कार्य शामिल हैं। इनमें कई कार्य उनके द्वारा पुलिस वर्दी में किया जा रहा है। उन्होंने इसे उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक आचरण नियमावली 1956 के नियम 3 तथा 4 के उल्लंघन के साथ वर्दी धारण के संबंध में डीजीपी के सर्कुलर दिनांक छह अक्टूबर 2014 का स्पष्ट उल्लंघन बताया। लिहाजा ऐसी स्थिति में सीओ का तत्काल जिले से ट्रांसफर कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।