फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Delhi-Lucknow Highway will be illuminated with 4066 street lights

Amroha: 4066 स्ट्रीट लाइट से जगमगाएगा दिल्ली-लखनऊ हाईवे, 65 कनेक्शन पर होगा 30 करोड़ का खर्चा

Thu, 28 Jul 2022 02:54 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 28 Jul 2022 02:54 AM IST
सार

फिलहाल हापुड़ और मुरादाबाद के बीच ब्रजघाट से गजरौला को छोड़कर स्ट्रीट लाइट के पोल लगाए जा रहे हैं। सौ किमी की लंबाई में स्ट्रीट लाइट के 4066 खंभे लगाए जाएंगे। स्ट्रीट लाइट तीन सौ वाट और ढाई सौ वाट की लगाई जाएंगी।

विज्ञापन
Delhi-Lucknow Highway will be illuminated with 4066 street lights
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हापुड़ से मुरादाबाद तक रोशनी के लिए स्ट्रीट लाइट के चार हजार 66 खंभे लगाए जाएंगे। जिसके लिए बिजली 65 कनेक्शनों पर 30 करोड़ रुपये का खर्चा आएगा। स्ट्रीट लाइट ढाई सौ और तीन सौ वाट की लगाई जाएंगी। हाईवे पर रोशनी का पुख्ता इंतजाम हो जाने से सबसे अधिक फायदा घने कोहरे में होगा। जिससे अंधेरा दूर होने से हादसे की आशंका कम रहेगी।

विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग दिल्ली-लखनऊ के चौड़ीकरण से लेकर विद्युतीकरण की रियायत ग्राही संस्था आईआरबी हापुड़ मुरादाबाद टोलवे लिमिटेड है। जिसका काम निर्माण करना और हाईवे को चलाना है। रियायत ग्राही संस्था पर हापुड़ और मुरादाबाद के बीच हाईवे के चौड़ीकरण से लेकर विद्युतीकरण का जिम्मा है। दोनों के बीच हाईवे की लंबाई करीब सौ किमी है। हाईवे पर अब तक रोशनी की व्यवस्था नहीं है। इसके चलते अंधेरी रात में हाईवे पर हादसे होते हैं। सर्दी में घने कोहरे में दृश्यता नहीं रहने के कारण हादसों की संख्या और बढ़ जाती है।

विज्ञापन

कोहरे की चादर में कई बार तो एक वाहन से कई वाहन टकरा जाते हैं। हादसे रोकने और हाईवे को रोशन करने के लिए ही संस्था द्वारा विद्युतीकरण का काम कराया जा रहा है। फिलहाल हापुड़ और मुरादाबाद के बीच ब्रजघाट से गजरौला को छोड़कर स्ट्रीट लाइट के पोल लगाए जा रहे हैं। सौ किमी की लंबाई में स्ट्रीट लाइट के 4066 खंभे लगाए जाएंगे। स्ट्रीट लाइट तीन सौ वाट और ढाई सौ वाट की लगाई जाएंगी। जिनको हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर, गजरौला, अमरोहा और मुरादाबाद बिजलीघर से बिजली आपूर्ति दी जाएगी। इसके लिए 65 कनेक्शन लिए जाएंगे। बिजली कनेक्शन लेने पर 30 करोड़ रुपये का खर्चा आएगा। इनमें 39 कनेक्शन दिए जा चुके हैं। बिजली आपूर्ति किए जाने की तैयारी है।

हापुड़ से मुरादाबाद तक हाईवे पर रोशनी के लिए बिजली के 65 कनेक्शन किए जांएगे। हापुड़ में नौ कनेक्शन में पांच कनेक्शन, गढ़मुक्तेश्वर में 18 कनेक्शन में 14 कनेक्शन हो गए। गजरौला में 12 कनेक्शन किए जाने हैं। जिनमें छह कनेक्शन हो गए हैं और इतने पर ही काम चल रहा है। जल्द ही काम पूर्ण हो जाएगा। अमरोहा में 17 कनेक्शन किए जाने हैं, सात का काम हो गया है। मुरादाबाद में सात कनेक्शन होने थे, जो हो गए हैं। जल्द ही स्ट्रीट लाइट रोशन हो जाएंगी। -हेमंत पारीक, जीएमआईआरबी मुरादाबाद हापुड़ टोलवे लिमिटेड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed