फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   delhi hiway jam in brajghat

अमावस्या पर जाम से जूझा एनएच-24

Sun, 26 Feb 2017 11:27 PM IST
गजरौला/अमर उजाला ब्यूरो
गजरौला/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 26 Feb 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
delhi hiway jam in brajghat
hiway jam
जैसा की अंदेशा जताया जा रहा था, वहीं हुआ। अमावस्या पर ब्रजघाट और तिगरी गंगा तट पर गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के लिए रविवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। जहां एक ओर ब्रजघाट गंगा प्लेटफार्म श्रद्धालुओं से खचाखच भरे थे। वहीं एनएच-24 पुल से लेकर गढ़मुक्तेश्वर टोल प्लाजा तक जाम के झाम से जूझ रहा था। करीब तीन किलोमीटर तक के दायरे में चार घंटे तक ट्रैफिक जाम से जूझता रहा।
विज्ञापन


अमावस्या पर रविवार की भोर के पांच बजे से ही ब्रजघाट गंगा तट पर श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए। वहीं मौसम भी खुशगवार होने की वजह से लगातार श्रद्धालुओं की गंगा तट पर आमद होती रही। सात बजे तक गंगा तट श्रद्धालुुओं से पट गया। दिल्ली से लेकर आसपास के जनपदों से श्रद्धालु रोडवेज बसों, डग्गामार व निजी वाहनों से गंगा तट पहुंचे।
विज्ञापन


जिससे पुल के पास खाली पड़े रास्ते पर डग्गामार और निजी वाहनों का जमघट लग गया। जिससे पुल पर जाम लग गया। इतना ही नहीं ब्रजघाट पुल से तीन किलोमीटर दूर गढ़मुक्तेश्वर का टोल प्लाजा पर ट्रैफिक थम गया। देखते ही देखते आठ बजे तक ब्रजघाट पुल से टोल प्लाजा तक करीब तीन किलोमीटर तक के दायरे में ट्रैफिक प्रभावित हो गया और जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह करीब नौ बज गए। पुलिस की नींद खुली तो जाम खुलवाने की जद्दोजहद में जुट गई। डग्गामार वाहनों को डंडा फटकार कर हटवाया। बारी-बारी लाइन से वाहनों को आगे बढ़ने दिया। तब कहीं जाम तो खुल गया। लेकिन दोपहर 12 बजे तक जाम के बीच वाहन लाइन लगा कर रेंग-रेंग कर ही चल सके। 

सिंगल पुल भी है जाम लगने की वजह 
गजरौला। नेशनल हाइवे पर ब्रजघाट गंगा का पुल सिंगल ही है। गजरौला की ओर से दिल्ली जाने वाली साइड वाला पुल क्षतिग्रस्त होने पर वर्षों बंद पड़ा है। जिससे दिल्ली की ओर से आ रहे वाहनों वाले पुल से ही दोनों ओर के वाहन निकाले जाते हैं। पुल के पास ब्रजघाट पर श्रद्धालु अधिक आने पर डग्गामार व निजी वाहनों का जमघट लगने से पुल पर जाम लग जाता है। उधर टोल प्लाजा पर भी टोल टैक्स वसूलने के लिए वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है। यही जाम लगने की वजह है। 

गंगा में डुबकी लगा मां गंगे का लिया आशीर्वाद 
गजरौला। अमावस्या पर ब्रजघाट और तिगरी गंगा तट पर रविवार को मौसम खुशगवार होने का भी खासा असर नजर आया। कई दिन से मौसम में खिल रही धूप की वजह से दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई।


सूर्य नारायण को अर्घ्य देकर मां गंगा की पूजा अर्चना की। दान कर पुण्य लाभ कमाया। वहीं बच्चों और युवाओं ने मेले का जम कर लुत्फ उठाया। उधर तिगरी गंगा तट पर भी मेला लगा। यहां पचास हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। वहीं तिगरी रोड पर जाम न लग सके। जिससे संकरे रास्तों पर पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed