फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   degree of 10 doctor in amroha is suspected

दस डाक्टरों की डिग्रियां शक के दायरे में, भेजा नोटिस

Tue, 21 Feb 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 21 Feb 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
degree of 10 doctor in amroha is suspected
इन कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से गांव में विकास कार्य ठप पड़ गया है।
स्वास्थ्य विभाग को दस चिकित्सकों की डिग्रियां फर्जी होने व क्लीनिक भी बगैर रजिस्ट्रेशन चलाने का शक है। महकमे ने मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए सभी डाक्टरों को नोटिस जारी किया है। तीन दिन के भीतर सीएमओ कार्यालय में जवाब नहीं देने पर एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी है। यह चिकित्सक शहरी हद में गली व मोहल्लों में क्लीनिक चलाने वाले बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


नगर क्षेत्र में क्लीनिक चलाने वाले दस चिकित्सकों की विभाग को बार-बार शिकायतें मिल रही थीं कि बिना क्लीनिक का विभाग में पंजीकरण कराए बगैर डाक्टर प्रैक्टिस को अंजाम दे रहे हैं। क्लीनिक पर बोर्ड बीयूएमएस व एमबीबीएस तक के लगा रखे हैं। लगातार बढ़ रही शिकायतों को बेहद गंभीरता से लेते हुए सेहत विभाग ने डिग्रियों के अवलोकन की कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


महकमे के प्रभारी नोडल अधिकारी डा. मोहम्मद इदरीश ने बताया कि जिन डाक्टरों की शिकायतें हैं, उनको विभाग ने नोटिस भेजा है। इसमें तीन दिन की मोहलत उनको अपनी डिग्रियां दिखाने के लिए दी गई है। साथ ही क्लीनिक के पंजीकरण संबंधी दस्तावेज भी साथ लेकर आने को कहा गया है। यदि उनके द्वारा कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जाता है तो मुकदमा कायम कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बता दें कि विभाग ने तीन माह बाद फिर से फर्जी डिग्रीधारकों पर शिकंजा कसने की कार्रवाई छेड़ी है। अब तक वह खामोशी अख्तियार किए हुए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed