{"_id":"656cdda40b4f49ebe80c0857","slug":"death-in-suspicious-circumstances-of-married-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-9724-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, मिले चोट के निशान, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, मिले चोट के निशान, हत्या की आशंका
विज्ञापन
रजबपुर। विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके सिर और पैर पर चोट के निशान मिले। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देर रात तक मामले में तहरीर नहीं दी गई है।
ये घटना रजबपुर थानाक्षेत्र के महेशरा गांव की है। मुरादाबाद जनपद के ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के गांव नारायण वाला निवासी सोनी (35) की शादी पांच साल पहले महेशरा गांव के रहने वाले युवक के साथ हुई थी। सोनी के चार साल का बेटा हर्ष और डेढ़ साल की बेटी परी है। सोनी के मायके वालों के मुताबिक सोनी और उसके पति के बीच काफी समय से अनबन चल रही थी। बताया कि शनिवार की रात दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। लेकिन रविवार दोपहर सोनी की घर में ही अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
सूचना मिलते ही मायके वाले मौके पर आ गए। उन्होंने सोनी की हत्या करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। चर्चा है की सोनी के सिर और पैर पर चोट के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मायके वालों ने सोनी की हत्या करने का आरोप लगाया है। देर शाम तक मामले में तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-- -- --