{"_id":"5f836d728ebc3e75024933c8","slug":"death-from-corona-jpnagar-news-mbd365715117","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से बुजुर्ग महिला की मौत, स्वास्थ्य कर्मी और फैक्टरी कर्मचारियों सहित 15 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से बुजुर्ग महिला की मौत, स्वास्थ्य कर्मी और फैक्टरी कर्मचारियों सहित 15 संक्रमित
गजरौला में कोरोना संक्रमित महिला की मेरठ में उपचार के दौरान मौत के बाद घर पर जांच को आए सीएचसी अधी?
- फोटो : GAJRAULA
Link Copied
अमरोहा। जिले में कोरोना संक्रमण से मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। आठ दिन पहले संक्रमित हुई बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी। रविवार को स्वास्थ्य कर्मी और फैक्टरी कर्मचारियों सहित 15 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। कोरोना के फैलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 3206 पहुंच गई है। जबकि 220 केस एक्टिव चल रहे हैं। वहीं स्वस्थ्य होने के बाद 30 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन
रविवार को सरकारी लैब से प्रतीक्षारत 54 सैंपलों की रिपोर्ट नहीं आई है। इसमें 9 लोग संक्रमित पाए गए हैं। वहीं जिलेभर में एंटीजन किट और ट्रूनेट मशीन से 1143 लोगों की जांच कराई गई। इसमें 3 लोग संक्रमित निकले हैं। जबकि 3 लोग प्राइवेट लैब की जांच में पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमितों में स्वास्थ्य और फैक्टरी कर्मचारी शामिल है। कोविड नोडल अधिकारी डॉ हरिदत्त नेमी ने बताया कि रविवार को जिलेभर में कोरोना के 15 नए मरीज मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3206 पहुंच गई है। कुल 220 केस एक्टिव चल रहे हैं। वहीं स्वस्थ होने के बाद 30 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। अबतक 130360 लोगों की जांच कराई जा चुकी है। जिसमे 1776 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। वहीं 497 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। वहीं 3 अक्टूबर को कोरोना पॉजिटिव मिली 60 वर्षीय महिला की मेरठ अस्पताल में मौत हो गई। खबर मिलते की परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।