{"_id":"62f001f0dee7cb7ba720a05d","slug":"death-amroha-jpnagar-news-mbd4371581163","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन की चपेट में आकर दर्जी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी लाइन की चपेट में आकर दर्जी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजबपुर (अमरोहा)। रास्ते में टूटा पड़ा हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आकर दर्जी की मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं हादसे के बाद नाराज लोगों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
रजबपुर थाना क्षेत्र के महेशरा गांव में रविवार सुबह छह बजे घटना हुई। ग्राम प्रधान श्यौनाथ सिंह ने बताया कि गांव निवासी 45 वर्षीय ओम प्रकाश दर्जी का काम करते थे। घर में ही उनकी दुकान है। दुकान में ही वह जनरल स्टोर का काम किए थे। रविवार सुबह छह बजे वह खेत पर जा रहे थे। रास्ते में हाईटेंशन लाइन का तार टूटा पड़ा था, लेकिन उन्हें दिखाई नहीं दिया। अचानक उनका पैर तार पर पड़ा।
उस समय लाइन में करंट था। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने परिजनों को इसकी सूचना दी। सूचना पर ग्रामीण भी पहुंच गए। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही मानते हुए घटना से नाराज होकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची। रजबपुर थानाध्यक्ष रमेश चंद सहरावत ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया है।