फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Deadly attack on District Vice President of BJP Scheduled Caste Front, case registered

Amroha News: भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, केस दर्ज

Wed, 09 Apr 2025 01:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 09 Apr 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on District Vice President of BJP Scheduled Caste Front, case registered
अमरोहा। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार मौर्य पर सोमवार की रात सफाई कर्मचारी ने अपने भतीजे के साथ मिलकर जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें भाजपा नेता गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उनहें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला अहमदनगर निवासी विनोद कुमार मौर्य भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष है। उनके भाई रवि का आरोप है कि सोमवार की रात 11:30 बजे विनोद कुमार मौर्य हिंदू इंटर कॉलेज अमरोहा की ओर से घर जा रहे थे। तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे मोहल्ला बड़ी बेगम सराय के रहने वाले सफाई कर्मचारी नीरज ने अपने दो भतीजे के साथ मिलकर उसके भाई विनोद कुमार मौर्य पर हमला कर दिया। लोहे की रॉड और धारदार हथियार से जान से मारने की नीयत कई वार किए। घटना में विनोद कुमार मौर्य लहूलुहान होकर जमीन पर तड़पने लगे। परिजनों का आरोप है कि नीरज जिला पंचायत में सफाई कर्मी के पद पर सस्पेंड हो चुका है। जिस वजह से नीरज विनोद कुमार मौर्य से रंजिश रखता है। कई बार पहले भी जान से मारने की धमकी दे चुका है। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में नीरज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


अंतिम संस्कार में शामिल होने गए भाजपा नेता को पीटा

अमरोहा। नगर के मोहल्ला अहमदनगर निवासी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पांच अप्रैल की दोपहर 2:30 बजे वह अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए रेलवे स्टेशन के पास शमशान गए थे। आरोप है कि इस दौरान मोहल्ला बेगम सराय वाल्मीकि बस्ती निवासी नीरज कुमार और अतुल कुमार ने अपने दो अज्ञात साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed