फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Dead body of young man found hanging from noose

Amroha News: फंदे पर लटकता मिला युवक का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging from noose
रजबपुर। नेशनल हाईवे किनारे टायर पंक्चर के खोखे के बगल में अज्ञात युवक का शव फंदे पर लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। काफी मशक्कत के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस पर मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

ये मामला शुक्रवार की शाम नेशनल हाईवे स्थित अरविंद पेट्रोल पंप के पास टायर पंक्चर के खोखे के बगल का है। हाईवे पर आते-जाते राहगीरों ने देखा कि खोखे के बगल में युवक का शव लटका हुआ है। इसके बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही रजबपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि शव रस्सी के सहारे फंदे पर लटका हुआ था। उम्र करीब 38 से 40 साल है। उसने लाल और काली चेक की शर्ट पहन रखी है। जबकि ऊपर से जैकेट पहने हुए हैं। पुलिस ने स्थानीय लोगों से युवक के बारे में पूछताछ की, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। सीओ सिटी ने बताया कि मृतक ने आत्महत्या की है। फिलहाल उसकी पहचान करने के प्रयास किया जा रहे हैं। मुरादाबाद मंडल के सभी थानों से मृतक के बारे में जानकारी जुटा जा रही है। वहीं चर्चा है कि मृतक युवक थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी किसान के यहां नौकरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed