{"_id":"667768844d6665cff20910e7","slug":"dead-body-of-sugar-mill-employee-found-in-ramganga-nutrient-canal-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-120825-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: चीनी मिल कर्मचारी का शव रामगंगा पोषक नहर में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: चीनी मिल कर्मचारी का शव रामगंगा पोषक नहर में मिला
Sun, 23 Jun 2024 05:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 23 Jun 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। बृहस्पतिवार को रामगंगा पोषक नहर में नहाने के दौरान डूबे चीनी मिल कर्मचारी ललित यादव का शव शनिवार की दोपहर बाद पालनपुर के पुल के पास एसडीआरएफ को मिल गया है। शव मिलने की जानकारी पर परिजन रोने बिलखने लगे।
ग्राम मौहम्मदपुर लोहर्रा के पूर्व प्रधान संतरपाल यादव के 26 वर्षीय पुत्र ललित यादव जनपद बिजनौर की चांदपुर चीनी मिल में सुपरवाइजर के पद पर काम करते थे। बीते बृहस्पतिवार को वह गांव के निकट बह रही रामगंगा पोषक नहर में नहाने चले गए।। नहाने के दौरान संतुलन बिगड़ने पर वह गहरे पानी में चले गए। ग्रामीण गोताखोर उनकी तलाश कर रहे थे। शुक्रवार से एसडीआरएफ के जवान भी रामगंगा पोषक नहर में उनकी तलाश में जुटे हुए थे। शनिवार की दोपहर बाद एसडीआरएफ के जवान रामगंगा पोषक नहर में उनकी तलाश कर रहे थे। वे अपने साथ लाए उपकरणों व कांटे से शव की तलाश कर रहे थे। अचानक किसी भारी वस्तु कांटे में अटकने पर बाहर निकाला गया। वह किसी का शव था। मौके पर मौजूद परिजनों ने शव की तलाश ललित के रूप में की। ललित के शव को देख कर परिजन रोने बिलखने लगे।