{"_id":"661d958dc11619bff508745b","slug":"dead-body-of-missing-youth-found-in-a-field-on-the-banks-of-ganga-gajraula-news-c-284-1-smbd1015-117144-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: 13 दिन से गायब युवक का शव गंगा किनारे खेत में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: 13 दिन से गायब युवक का शव गंगा किनारे खेत में मिला
विज्ञापन
गजरौला। 13 दिन से गायब चल रहे युवक का शव गंगा किनारे खेत में मिला। उसका धड़ से ऊपर का हिस्सा जंगली जानवर नोच कर खा गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रखेड़ा में दो सगे भाई सतपाल और शीशपाल खड़गवंशी परिवार सहित रहते हैं। छोटे भाई शीशपाल ने बताया कि उनका तीसरा भाई 27 वर्षीय ओमकार मानसिक रूप से कमजोर था। उसके पैर में भी दिक्कत थी। उसके पैर में नासूर जैसा बन गया था। जिससे कभी कभार अजीब तरह की बात करता था। दो अप्रैल को वह गायब हो गया था। हसनपुर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।
सोमवार की सुबह रखेड़ा के ग्रामीण बिड़ला के रकबे में गेहूं की कटाई कर रहे थे। इस बीच गंगा की तरफ से आ रही बदबू के कारण उधर पहुंचे। ओमकार का जंगली जानवरों द्वारा खाया शव पड़ा था। उसके लोअर व टी शर्ट से उसकी पहचान कर परिजनों को खबर दी। जानकारी होने पर आस पास के ग्रामीण इकट्ठे हो गए।
विज्ञापन
सूचना पाकर इंस्पेक्टर हरीशवर्धन सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। शव को देख लग रहा था कि ओमकार की मौत तीन-चार दिन पूर्व हुई होगी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि कई दिन से गायब युवक का शव मिला है। परिजनों ने किसी तरह की आशंका नहीं जताई है।