{"_id":"6ad67d0eb30528582905f9b4","slug":"a-pack-of-dogs-attacked-children-sinking-their-teeth-into-the-back-of-one-of-them-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-175993-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कुत्तों के झुंड ने बच्चों पर किया हमला, एक की पीठ में गड़ाए दांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कुत्तों के झुंड ने बच्चों पर किया हमला, एक की पीठ में गड़ाए दांत
विज्ञापन
अमरोहा। मोहल्ला मोहम्मदी सराय में रविवार शाम पांच-छह कुत्तों के झुंड ने तीन बच्चों पर हमला कर दिया। कुत्तों ने 10 वर्षीय रेहान को घेरकर उसकी पीठ पर काट लिया। बच्चों के शोर मचाने पर लाठी-डंडे लेकर पहुंचे लोगों को देखकर कुत्ते भाग गए।
मोहल्ला मोहम्मदी सराय निवासी करीब आठ वर्षीय शब्बू, 10 वर्षीय रेहान और 11 वर्षीय वाजिद रविवार शाम मोहल्ले की एक दुकान पर खरीदारी करने गए थे। शाम करीब छह बजे तीनों बच्चे सामान लेकर घर लौट रहे थे। सैनी धर्मशाला से कुछ दूरी पर रास्ते में मौजूद पांच-छह कुत्तों के झुंड ने अचानक उन पर हमला कर दिया। कुत्तों के काटने पर तीनों बच्चे जान बचाकर भागने लगे, लेकिन कुत्ते उनके पीछे दौड़ते रहे।
इसी दौरान कुत्तों ने रेहान को घेरकर दबोच लिया और उसकी पीठ पर काट लिया। रेहान को बचाने के लिए साथ मौजूद बच्चों ने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग लाठी-डंडे लेकर दौड़े। लोगों को आता देख कुत्ते भाग गए। घटना के बाद मोहल्ले के लोगों में दहशत का माहौल है। ईओ दिनेश कुमार ने बताया कि आवारा कुत्ते पकड़वाए जा रहे हैं। सोमवार को 12 कुत्ते पकड़े गए हैं।