{"_id":"6ad67cafeabcfc050f03f143","slug":"navratri-festival-concludes-with-a-devotional-music-evening-bhajan-sandhya-and-grand-aarti-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-175938-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: भजन संध्या और महाआरती के साथ नवरात्र महोत्सव संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: भजन संध्या और महाआरती के साथ नवरात्र महोत्सव संपन्न
विज्ञापन
अमरोहा। श्री वासुदेव तीर्थ में शारदीय नवरात्र महोत्सव का समापन सोमवार रात भजन संध्या और मां भगवती की महाआरती के साथ हुआ। रामपुर से आए राजेश राणा एंड पार्टी ने भजनों और धार्मिक झांकियों से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया।
रामनवमी पर तीर्थ परिसर में हवन-यज्ञ और चंडी यज्ञ हुआ। मुख्य यजमान तीर्थ प्रबंध समिति के प्रबंधक शिवस्वरूप टंडन रहे। श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर सुख-समृद्धि, शांति और विश्व कल्याण की कामना की। शाम को देवी स्तुति और ज्योत प्रज्वलन के साथ भजन संध्या शुरू हुई। रात 11 बजे महाआरती से महोत्सव संपन्न हुआ।
अखिल भारतीय हिंदू युवा मंच के राष्ट्रीय प्रभारी एवं दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष मनोज चौधरी ने साथियों के साथ मां भगवती के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम में शोभा टंडन, लीलाधर अरोड़ा, संजीव डीगढा, सुधांशु शर्मा और बीना शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
आज होगा कलश विसर्जन
श्री वासुदेव तीर्थ प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री शिवस्वरूप टंडन ने बताया कि मंगलवार को विजयदशमी पर सुबह आठ से साढ़े नौ बजे तक सिंदूर दान, पूजन और हवन होगा। इसके बाद श्री वासुदेव धाम स्थित पवित्र सरोवर में कलश विसर्जन किया जाएगा। इसके साथ ही नवरात्र के धार्मिक अनुष्ठानों की पूर्णाहुति होगी।